{"_id":"6af3e5ff5d340b0c9d0f9111","slug":"kanpur-woman-died-after-bike-she-was-riding-on-pillion-passenger-struck-from-behind-by-another-motorcycle-2026-11-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: बाइक में पीछे से दूसरी बाइक ने मारी टक्कर, सड़क पर गिरी महिला की मौत, घटना सीसीटीवी में कैद, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: बाइक में पीछे से दूसरी बाइक ने मारी टक्कर, सड़क पर गिरी महिला की मौत, घटना सीसीटीवी में कैद, जांच शुरू
Wed, 11 Nov 2026 09:20 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Wed, 11 Nov 2026 09:20 AM IST
सार
Kanpur News: घाटमपुर के रेउना थाना क्षेत्र में मुगल रोड पर घुघुआ पुल के पास बाइक की टक्कर लगने से महिला सड़क पर गिर गई और सिर पर गंभीर चोट लगने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। महिला पति और तीन साल की बेटी के साथ मायके से ससुराल लौट रही थी।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद वारदात
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर के घाटमपुर में रेउना थाना क्षेत्र के घुघुआ पुल के पास मंगलवार की शाम पति के साथ बाइक पर जा रही महिला पीछे से दूसरी बाइक की टक्कर लगने से सड़क पर जा गिरी। गंभीर हालत में उसे सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कार दिया। महिला पति व बेटी के साथ अपने मायके से ससुराल जा रही थी। काटर गांव निवासी फूल सिंह की ससुराल कानपुर देहात के रूरा में है।
विज्ञापन
फूल सिंह ससुराल से अपनी पत्नी कुसुम कली (30) व तीन साल की बेटी को बाइक पर लेकर अपने गांव काटर जा रहे थे। फूल सिंह ने बताया कि जैसे ही मुगल रोड पर घुघुआ पुल के पास पहुंचे तभी उनकी बाइक में पीछे से दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर पीछे बैठी कुसुम कली चलती बाइक से नीचे सड़क पर जा गिरी। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आ गई।
विज्ञापन
Trending Videos
चलती बाइक से अचानक गिरने से हुई मौत
हादसा होने पर एम्बुलेंस से घायल को सीएचसी लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पति फूल सिंह ने बताया कि उसके दो बेटियां व एक बेटा है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी अनुज राजपूत ने बताया कि पास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में महिला की चलती बाइक से अचानक गिरने से मौत हुई है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।