फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   police investigated in the hotel at unnao

होटल में छापा सिपाहियों से अभद्रता, जिस्मफरोशी की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई

Mon, 11 Mar 2019 07:21 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 11 Mar 2019 07:21 PM IST
विज्ञापन
police investigated in the hotel at unnao
यूपी पुलिस फाइल फोटो

विज्ञापन

उन्नाव के लखनऊ-कानपुर हाईवे पर एक होटल में जिस्मफरोशी की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। पुलिस ने रजिस्टर चेक करने के साथ होटल की तलाशी ली। इस दौरान वहां मौजूद कुछ युवकों ने पुलिस से अभद्रता भी की। हालांकि होटल में कुछ भी संदिग्ध न मिलने पर पुलिस रजिस्टर कब्जे में लेकर लौट आई। 

सोमवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली थी कि लखनऊ-कानपुर हाईवे पर नवीन मंडी के निकट स्थित एक होटल में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है। सूचना पर पीआरवी 2918 होटल पहुंची। यहां सबसे पहले उसने रजिस्टर चेक किए। इसके बाद दूसरी मंजिल पर स्थित कमरों की तलाशी ली गई।

विज्ञापन


तलाशी के दौरान वहां मौजूद कुछ युवकों ने सिपाहियों से अभद्रता की व खुद को एक नेता का करीबी बता धौंस जमाने का प्रयास किया। होटल की जांच में कुछ भी संदिग्ध न मिलने पर पुलिस ने रजिस्टर कब्जे में ले लिए और वापस आ गई। कोतवाल दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि यूपी 100 को सूचना मिली थी। अभद्रता की शिकायत पर रजिस्टर कब्जे में ले लिए गए हैं। दोबारा होटल की जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed