फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Police Commissioner suspended inspector who gave protection to smuggler in Kanpur

Kanpur News: तस्कर को संरक्षण देने का मामला, इंस्पेक्टर निलंबित और कारखास को बख्शा, पढ़ें पूरा मामला

Wed, 18 Oct 2023 07:31 PM IST
श्याम जी. न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: श्याम जी. Updated Wed, 18 Oct 2023 07:31 PM IST
सार

Kanpur: नवाबगंज थाना प्रभारी को धमकी देने वाले इंस्पेक्टर विनय शर्मा को पुलिस कमिश्नर ने निलंबित कर दिया। इसके साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच बैठा दी है। वहीं, पुलिस अधिकारियों ने कारखास पर कोई कार्रवाई नहीं की है। 

विज्ञापन
Police Commissioner suspended inspector who gave protection to smuggler in Kanpur
निलंबित इंस्पेक्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मादक पदार्थों की तस्करी में काकादेव थाने के कारखास के खास को उठाने पर नवाबगंज थाना प्रभारी को धमकी देने वाले इंस्पेक्टर विनय शर्मा को पुलिस कमिश्नर ने निलंबित कर दिया। इसके साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच बैठा दी है। वहीं, पुलिस अधिकारियों ने कारखास पर कोई कार्रवाई नहीं की है।

विज्ञापन

पुलिस कमिश्नर ने ये कार्रवाई एडिशनल डीसीपी सेंट्रल के जांच रिपोर्ट के आधार पर की है।  दरअसल, बीते रविवार रात नवाबगंज थाना प्रभारी रोहित तिवारी पुलिस टीम के साथ काकादेव थाना क्षेत्र के डबल पुलिया के पास से गांजा तस्करों सौरभ और विनोद को पकड़ा था।
विज्ञापन

पुलिस ने जब विनोद का मोबाइल खंगाला तो इंस्पेक्टर काकादेव विनय शर्मा के कारखास मयंक का नंबर मिला, जिससे वह संपर्क में था। पूछताछ में तस्कर ने बताया कि वह मयंक के संज्ञान में ही इलाके में गांजा सप्लाई करता है। इसके एवज में वह उसे मोटी रकम भी देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच तस्करों के परिजनों ने काकादेव थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। इससे नाराज होकर इंस्पेक्टर काकादेव विनय शर्मा ने इंस्पेक्टर नवाबगंज रोहित तिवारी को फोन कर धमकी दी। जिसकी जानकारी रोहित तिवारी ने डीसीपी सेंट्रल प्रमोद कुमार को दी थी।

इसके बाद डीसीपी ने जांच एडिशनल डीसीपी सेंट्रल आरती सिंह को सौंप दी थी। डीसीपी सेंट्रल प्रमोद कुमार ने बताया कि एडिशनल डीसीपी आरती सिंह की प्राथमिक जांच में दोषी पाए जाने पर पुलिस कमिश्नर ने इंस्पेक्टर काकादेव को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही उसके खिलाफ विभागीय जांच भी बैठा दी है।

मामले में एडिशनल डीसीपी ने दोनों इंस्पेक्टरों के बयान दर्ज करने के साथ ही बातचीत की और ऑडियो भी सुनी। वहीं, तस्करों के मोबाइल की कॉल डिटेल भी खंगाली। जिसमें तस्कर का कारखास से व्हाट्सएप कॉलिंग के जरिए बातचीत की पुष्टि भी हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार जल्द ही काकादेव थाने में तैनात कारखास समेत अन्य पुलिसकर्मियों पर भी गाज गिर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed