फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   police caught Illegal liquor business in kannauj

कन्नौज में 'मौत का कारोबार', स्प्रिट से बना रहे थे नकली शराब, कुछ ही साल में हुए मालामाल

Sat, 13 Apr 2019 12:00 AM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 13 Apr 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
police caught Illegal liquor business in kannauj
पुलिस की गिरफ्त में अवैध शराब गिरोह के सदस्य - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कन्नौज जिले में शराब माफिया के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सर्विलांस टीम और सदर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने हरदोई और कन्नौज जिले के सात लोगों को गिरफ्तार कर नकली शराब बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इनके पास से तीन कार, एक ट्रैक्टर-ट्राली, 10.15 लाख रुपये के अलावा भारी संख्या में देसी शराब के रैपर, बोतल, होलोग्राम के साथ ही 250 लीटर स्प्रिट, 15 लीटर मिलावटी शराब और 15 किलो यूरिया बरामद की है। पुलिस के मुताबिक गिरोह द्वारा तैयार की जा रही नकली शराब से कभी भी बड़ी घटना हो सकती थी। चुनाव में शराब को खपाने के लिए गिरोह सक्रिय था।
विज्ञापन


सदर कोतवाली में एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह और एएसपी विनोद कुमार ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि गुरुवार रात को सर्विलांस और कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि गोवर्धनी रोड पर कुछ लोग नकली शराब की बिक्री और पैसों का लेनदेन कर रहे हैं। इनके पास मोटी रकम भी है। सूचना पर सर्विलांस टीम प्रभारी आलोक कुमार राय और सदर कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा ने टीम के साथ घेराबंदी की। मौके से पांच लोगों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

 

इनके कब्जे से 10.15 लाख की नगदी, तीन कार मिली। मौके पर खड़े ट्रैक्टर ट्राली से 250 लीटर स्प्रिट, 24 हजार देसी शराब की खाली बोतलें, होलोग्राम, रैपर, ढक्कन, कार्टून, टेप, 15 लीटर मिलावटी शराब, 15 किलो यूरिया बरामद हुई। तलाशी में आठ मोबाइल मिले। कोतवाली में पूछताछ में आलोक कुमार पुत्र जगदीश कटियार निवासी कचाटीपुर इंदरगढ़ ने बताया कि गिरोह का सरगना नीरज दुबे पुत्र रामगोपाल निवासी नया बंगला घुमइया बिलग्राम हरदोई है। आलोक की निशानदेही पर कारोबार में लिप्त उसके भाई रामकिशोर और अमन कटियार को भी घर से गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

police caught Illegal liquor business in kannauj
बरामद माल और तीन कारें - फोटो : अमर उजाला
एसपी ने बताया कि स्प्रिट और यूरिया मिलाकर यह लोग देसी शराब तैयार करते थे। उसे कानपुर नगर, कानपुर देहात, इटावा, हरदोई, कन्नौज में बेचते थे। शराब की बिक्री गांव के किराना स्टोरों, मजदूरों के बीच की जाती थी। एसपी ने बताया कि गिरोह को नीरज दुबे अपने साथी नेता उर्फ स्वतंत्र कटियार की मदद से स्प्रिट उपलब्ध कराता था। एसपी ने खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

पुलिस ने गिरोह के सरगना नीरज दुबे पुत्र रामगोपाल निवासी नया बंगला घुमइया बिलग्राम हरदोई, आलोक कुमार, रामकिशोर, अमन पुत्रगण जगदीश कटियार निवासी कचाटीपुर इंदरगढ़, लटूरी सिंह पुत्र हरिबख्श निवासी घुमइया विरनी बिलग्राम हरदोई, विनोद जाटव पुत्र वीर सिंह निवासी रंगियन टिलिया कन्नौज, गुलशन पुत्र भीमसेन कठेरिया निवासी कचाटीपुर इंदरगढ़ को गिरफ्तार किया है। नेता उर्फ स्वतंत्र कटियार व पंकज मामा वांछित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed