{"_id":"690674a065c326d57e012600","slug":"police-arrested-a-man-carrying-a-deer-in-his-car-and-sent-him-to-the-zoo-kanpur-news-c-12-1-knp1088-1315500-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: कार में हिरण लेकर जा रहे युवक को पुलिस ने पकड़ा, चिड़ियाघर भिजवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: कार में हिरण लेकर जा रहे युवक को पुलिस ने पकड़ा, चिड़ियाघर भिजवाया
विज्ञापन
कानपुर। पनकी भौंती हाईवे पर शनिवार देर रात हांडा अमेज कार में हिरण लेकर जा रहे बर्रा-2 निवासी अभिषेक सचान उर्फ सोनू को पुलिस ने पकड़ लिया है। उसकी कार एक अन्य वैगन आर कार से टकरा गई थी। पुलिस पहुंची तो कार के अंदर हिरण नजर आया। घटना की जानकारी क्षेत्रीय वन अधिकारी दिव्या को को दी गई। उन्होंने टीम भेजकर देर रात ही हिरण को चिड़ियाघर में स्थानांतरित करा दिया। रविवार को वन विभाग की ओर से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
पनकी थाना प्रभारी मनोज भदौरिया ने बताया कि बर्रा दो निवासी अभिषेक सचान शनिवार की रात गजनेर से हांडा अमेज कार से घर जा रहा था। भौंती बाईपास से पनकी की ओर जैसे ही पहुंचा तभी उसकी कार वैगन आर कार से टकरा गई। हादसे के बाद हाईवे पर भीड़ लग गई। आरोपी को हिरासत में लिया गया है। प्रारंभिक जांच में उसने बताया कि हिरण उसके पास दो साल से है, उसका पालन पोषण अच्छी तरह से किया जा रहा था। क्षेत्रीय वन अधिकारी ने स्वयं रविवार को एफआईआर कराने की बात कही है।