फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Police arranged marriage of loving couple in the police station, called both the parties and made an agreement

'थाना बना मंडप': पुलिस ने थाने में कराई प्रेमी जोड़े की शादी, दोनों पक्षों को बुलाकर कराया समझौता, फिर हुआ ये

Sat, 17 Jun 2023 11:11 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 17 Jun 2023 11:11 AM IST
सार

Farrukhabad News: थानाध्यक्ष अच्छेलाल पाल ने बताया कि दोनों बालिग हैं। परिजनों की भी सहमति हो गई है। दोनों की मंदिर में शादी करवा दी गई है। सर्वेंद्र अपनी पत्नी सोनी को लेकर चला गया।

विज्ञापन
Police arranged marriage of loving couple in the police station, called both the parties and made an agreement
सर्वेंद्र और सोनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले के संकिसा कोतवाली क्षेत्र में दो साल से चल रहा प्रेम संबंध शुक्रवार को परवान चढ़ गया। प्रेमी युगल का विवाह थाने के मंदिर में कराया गया। दोनों ने वरमाला डाली और मांग भराई की रस्म भी पूरी कर ली। इस दौरान परिजन भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

थाना व कस्बा मेरापुर की सोनी का जहानगंज कस्बे में अपने बहनोई के यहां आना-जाना था। बहनोई के पड़ोस के ही सर्वेंद्र कुमार पाल से उसका प्रेम संबंध हो गया। युवती करीब 15 दिन पहले सर्वेंद्र के साथ चली गई। शुक्रवार को प्रेमी युगल अचानक थाने पहुंचा।
विज्ञापन

इसके बाद अपने बालिग होने का प्रमाण पत्र देकर शादी करने की बात कही। इस पर प्रभारी थानाध्यक्ष आछेलाल पाल ने दोनों के परिजनों को बुलवाकर बातचीत की। दोनों के ही परिजन राजी हो गए। लिहाजा थाने के मंदिर में सर्वेंद्र और सोनी ने एक दूसरे के वरमाला पहनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी का कार्यक्रम मंत्रोच्चार से हुआ पूरा
इसके बाद सर्वेंद्र ने सोनी की मांग भरी। मेरापुर निवासी पुरोहित राकेश दीक्षित ने मंत्रोच्चार से शादी का कार्यक्रम पूरा कराया। थानाध्यक्ष अच्छेलाल पाल ने बताया कि दोनों बालिग हैं। परिजनों की भी सहमति हो गई है। दोनों की मंदिर में शादी करवा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed