फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Police accused of illegal recovery, truck owners complained to DM

Kanpur News: पुलिस पर अवैध वसूली का आरोप, ट्रक मालिकों ने डीएम से की शिकायत

Fri, 22 Aug 2025 01:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 22 Aug 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Police accused of illegal recovery, truck owners complained to DM
कानपुर देहात। जिले भर से कई ट्रक मालिक गुरुवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए मौरंग, गिट्टी लेकर चलने वाले ट्रकों से पुलिस द्वारा अवैध वसूली किए जाने के आरोप लगाए। ट्रांसपोर्टरों ने कहा कि पुलिस जबरन एंट्री व मासिक शुल्क देने का दबाव बनाती है।
विज्ञापन

ट्रक यूनियन के राघव अग्निहोत्री, अवधेश त्रिवेदी के साथ कई ट्रक मालिक कलक्ट्रेट पहुंचे। जिलाधिकारी कपिल सिंह को ज्ञापन साैंपा। ज्ञापन देते हुए बताया कि भोगनीपुर से जो भी ट्रक निकलते उन्हें क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में रोक कर जबरन एंट्री का दबाव बनाया जाता है। ट्रक मालिकों को कार्यालय में बुलाकर धमकाया जाता है। वाहनों का चालान कर कई दिनों तक थाने में ट्रक बंद कर दिया जाता है।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि यह खेल भोगनीपुर, सिकंदरा से लेकर रसूलाबाद तक चल रहा है। इससे गाड़ियां चलाना मुश्किल हो रहा है। सभी ट्रक मालिकों ने पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग रखीं। इस दौरान पंकज बाबू, जगराम सिंह, बलजीत सिंह, पवन शुक्ला, निर्भय सिंह, उदय भान सिंह, नवाब सिंह आदि रहे। जिलाधिकारी ने मामले में जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

................
बयान...
हादसे रोकने के लिए कार्रवाई की जा रही है, जितनी भी गाड़ियों का चालान हुआ वह बिना नंबर प्लेट की हैं। जो भी आरोप लगाएं हैं वह निराधार हैं। मैं किसी को बुलाता नहीं हूं, मेरे कार्यालय में सीसीटीवी लगा है, जिस तिथि में जो कोई आया हो वह दिन व तारीख बता दें हम निकलवा कर दे दें। बिना नंबर प्लेट व प्लेट ढककर चलने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - संजय सिंह, सीओ भोगनीपुर

..............
ट्रक व डंपर चालक बिना नंबर प्लेट के चलते हैं। इससे कई हादसे हो चुके हैं। इसको लेकर सख्ती बरती गई है। फिर भी जो आरोप लगे हैं, इसकी मेरे स्तर से जांच की जा रही है। सत्यता का पता लगाया जाएगा। - राजेश पांडेय, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed