{"_id":"64455ada32df93c6230d7803","slug":"pole-fell-while-swinging-in-kanpur-dehat-painful-death-of-innocent-by-being-buried-under-debris-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat: दर्दनाक हादसा! झूला झूलते समय गिरा खंभा, मलबे में दबकर हुई मौत, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat: दर्दनाक हादसा! झूला झूलते समय गिरा खंभा, मलबे में दबकर हुई मौत, जांच शुरू
Sun, 23 Apr 2023 10:23 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sun, 23 Apr 2023 10:23 PM IST
सार
Kanpur Dehat News: लालपुर गांव में झूला झूलते समय खंभा गिरने से बालक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की है। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
लालपुर गांव में गिरा पड़ा खंभा और गोविंद की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर देहात के लालपुर गांव में रविवार को झूला झूलते समय एक बालक पर ईंटों का खंभा गिर गया। इसके मलबे में दबकर बालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। लालपुर गांव निवासी किसान गोविंद पाल ने घर के बाहर बरामदा बनवाने के लिए ईंटों के खंभे बनवाए हैं।
विज्ञापन
रविवार को गोविंद का बेटा आलोक (7) खंभों के बीच रस्सी बांध कर झूला झूल रहा था। उसी दौरान एक खंभा उसके ऊपर गिर गया। मलबे में दबे आलोक की चीख सुनकर परिवार और आसपास के लोग दौड़े। उसे मलबे से निकाल कर पास के एक अस्पताल में ले गए।
विज्ञापन
वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। आलोक की मौत की खबर मिलते ही मां अंगूरी, बहन शिल्पी व परिवार के अन्य लोगों का रोकर बुरा हाल रहा। रिश्तेदार और ग्रामीण दुखी परिजनों को ढांढस बंधाते रहे। थाना प्रभारी एसएन सिंह ने बताया कि गोविंद की तहरीर पर हादसे की सूचना दर्ज की गई है।
विज्ञापन