फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   PNB CSP operator looted lakhs at gunpoint in Hardoi, police said prima facie case suspicious

Hardoi Loot: पीएनबी CSP संचालक से तमंचा अड़ाकर लाखों की लूट, पुलिस बोली- प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध

Wed, 10 May 2023 11:27 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 10 May 2023 11:27 AM IST
सार

Hardoi Crime: पिहानी-जेबीगंज मार्ग पर पीएनबी के ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से तमंचे के बल पर लाखों की लूट को अंजाम दिया गया। सूचना पर पुलिस अधिकारियों ने जांच शुरू की है। कोतवाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रही है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
PNB CSP operator looted lakhs at gunpoint in Hardoi, police said prima facie case suspicious
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरदोई जिले में पिहानी-जेबीगंज मार्ग पर अज्ञात लुटेरों ने तमंचे के बल पर पीएनबी ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से लाखों रुपए का बैग लूट लिया। बदमाशों ने संचालक के हाथ-पैर बांधकर छोड़ दिया। सूचना पर एएसपी दुर्गेश सिंह, सीओ शिल्पा कुमारी व प्रभारी निरीक्षक बेनी माधव त्रिपाठी मौके पर पहुंच गए हैं।

विज्ञापन

पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली है। कोतवाल ने प्रथम दृष्टया घटना संदिग्ध बताई है। जानकारी के अनुसार, हुल्लापुर मजरा सरेहंजू निवासी रामवीर यादव पिहानी कस्बे के बड़ा चौराहा पर पीएनबी का ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं। गांव के ही रणवीर और नौशाद भी सेवा केंद्र पर कार्य करते हैं।
विज्ञापन

रामवीर ने बताया कि मंगलवार की रात करीब 10 बजे वह एक बाइक से गांव वापस जा रहा था। उसके पास मौजूद बैग में साढ़े तीन लाख रुपए थे। जैसे ही वह पिहानी-जेबीगंज मार्ग से सरेहंजू तिराहा की तरफ बढ़ा बाइक सवार तीन युवकों ने उसे तमंचा दिखाकर रोक लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

संचालक के पीछे ही आ रहे थे दोनों
इसके बाद गमछे से हाथ और पैर बांधकर रुपयों का भरा बैग लेकर फरार हो गए। शोर करने पर लुटेरे कुछ दूर पर बाइक छोड़ कर भाग गए। कोतवाल बेनीमाधव त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित के पीछे इसके केंद्र पर कार्य करने वाले दोनों लोग नौशाद व रणवीर भी आ रहे थे।

रामवीर बदल रहा है बयान, मामला संदिग्ध है
दोनों में लगभग एक किमी का फैसला रहा होगा। रामवीर लूटी गई रकम को लेकर बार-बार बयान बदल रहा है। अन्य कई ऐसे तथ्य निकल कर सामने आ रहें हैं, जिनसे घटना पूरी तरह से संदिग्ध लग रही है। क्राइम ब्रांच और एसओजी को भी लगाया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed