{"_id":"bc2419e5ca13361a26aa5a76df68305a","slug":"pm-modi-asked-how-much-has-changed-in-31-years-kanpur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘पीएम मोदी ने पूछा, 31 साल में कितना बदला कानपुर’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘पीएम मोदी ने पूछा, 31 साल में कितना बदला कानपुर’
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
Updated Wed, 29 Apr 2015 03:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
31 वर्षों में कानपुर जनपद में कैसा बदलाव आया है, कितना विकास हुआ है। इसकी रिपोर्ट जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने प्रस्तुत की जाएगी। दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी ने कुछ दिन पहले सभी वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को निर्देश दिया था कि वे अपनी पहली पोस्टिंग वाले जिले में जाकर देखें कि वहां वर्तमान में क्या हालात हैं।
केंद्र सरकार में विनिवेश सचिव आराधना जौहरी की पहली पोस्टिंग कानपुर में थी। वह 1984 में यहां ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात थीं। इसी के चलते उन्होंने जनपद में आकर चार दिनों तक दौरा किया। सचिव जौहरी ने अधिकारियों से बताया कि पीएम मोदी जानना चाहते हैं कि कानपुर किस गति से बढ़ रहा है और वर्तमान में यहां की क्या स्थिति है।
मंगलवार सुबह वह दिल्ली के लिए रवाना हो गईं। दिल्ली से वह 24 अप्रैल को यहां आई थीं। बिना किसी प्रोटोकाल के कुछ अधिकारियों के साथ सबसे पहले सलेमपुर गांव गईं। उन्होंने लोहिया गांव के तहत कराए गए प्रदेश सरकार के कार्यों का जायजा लिया।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने चौपाल लगाई और किसानों की शिकायतें भी सुनीं। इसके बाद वह बिधनू ब्लाक के मारू गांव गईं। यहां पर फूलों की खेती देखी। किसानों से फूलों के कारोबार की भी जानकारी ली। इसके बाद रमईपुर गांव गई। यहां कामधेनु मिनी डेयरी फार्म का निरीक्षण किया। डेयरी फार्म लगाने में आने वाली दिक्कतों पर भी चर्चा की।
आखिरी में वह गंगा बैराज गईं। गंगा में गिरने वाले नालों और आसपास की स्थिति का जायजा लिया। दिल्ली जाने से पहले उन्होंने सर्किट हाउस में अधिकारियों की बैठक कर प्रधानमंत्री मोदी के मेक इन इंडिया मिशन के संबंध में चर्चा की।
केंद्रीय विनिवेश सचिव आराधना जौहरी ने कानपुर क्षेत्र का निरीक्षण किया है। चार दिनों तक क्षेत्र में दौरा करने के बाद वह मंगलवार को दिल्ली रवाना हुईं। वह यहां पीएम मोदी के निर्देश पर आई थीं। जल्द ही वह इसकी रिपोर्ट बनाकर केंद्र सरकार को देंगी। इसके बाद वहां से जो निर्देश जारी होगा, उसी तरह से काम किया जाएगा।
- शंभू कुमार, मुख्य विकास अधिकारी