फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpu see the Holy, Mstanon team

देख कंपू की होली, मस्तानों की टोली

Mon, 28 Mar 2016 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Mon, 28 Mar 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
Kanpu see the Holy, Mstanon team
होली - फोटो : अमर उजाला
शहर में रविवार को जगह-जगह होली मिलन समारोहों की धूम रही। गैंजेज क्लब, मनीराम बगिया, स्वरूप नगर, लाल बंगला में कार्यक्रम हुए। यहां महिलाओं ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। बृज नृत्य, फूलों की होली भी खेली गई। किदवई नगर, विष्णुपुरी में कवि सम्मेलन हुए। एसएएफ गेट पर रक्षा कर्मचारियों ने अफसरों और नेताओं के साथ खुशियां बांटीं। वहीं संघ कार्यालय में भाजपाइयों और संघ कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में फूलों की होली खेली गई।
विज्ञापन

 कानपुर। स्वरूप नगर स्थित गोपालय में मथुरा और लखनऊ के कलाकारों ने रासलीला का मंचन किया। बाद में फूलों की होली खेली गई। इस दौरान उमेश ने काव्य पाठ भी किया। संस्था के विनय माधव खन्ना, मूलचंद्र सेठ ने कहा की होली ऐसा पर्व है, जो परिवार और समाज को जोड़ता है। रामनाथ महेंद्र, रामनाथ टंडन, भरत चंद्र सेठ, मुकुल टंडन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पारस मैत्रेया संगठन ने गैंजेज क्लब में होली मिलन समारोह और एनुअल अवार्ड फंक्शन मनाया। इसमें सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक कार्य करने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया। नवीन कमेटी का चयन भी किया गया। विशाल जैन, हेम जैन, चिदेश जैन, प्रीति जैन, रेखा जैन, आरती जैन, प्रदीप जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघ के साथ भाजपाइयों ने खेली फूलों की होली
कानपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय में पदाधिकारियों और भाजपाइयों ने फूलों की होली खेली। इस मौके पर भजन और गीत गाए गए। लोगों को कुल्हड़ में ठंडाई  पिलाई गई। संघ के राष्ट्रीय पदाधिकारी अनिल ओक ने मौजूद लोगों को होली की बधाई दी। कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय मंत्री सुखदेव प्रसाद, प्रांत संघ चालक  वीरेंद्रजीत सिंह, विभाग संघ चालक अर्जुनदास, प्रांत प्रचारक अनिलजी, विभाग प्रचारक मधुराम, भवानी, अरविंद, विमल भी मौजूद रहे। भाजपाइयों में सांसद देवेंद्र सिंह भोले, विधायक सत्यदेव पचौरी, सलिल विश्नोई, रघुनंदन भदौरिया, बालचंद्र मिश्र, सुरेंद्र मैथानी, प्रेमलता कटियार, सुरेश अवस्थी, कमलावती सिंह, दिवाकर मिश्र आदि नेता मौजूद रहे।

होली मिलन 3 को
कानपुर। जायसवाल युवा महासभा की रविवार को लाल बंगला में बैठक हुई। इसमें 3 अप्रैल को जगईपुरवा लाल बंगला में होली मिलन समारोह पर सहमति बनी। महासभा का अध्यक्ष बीडी जायसवाल ने कहा कि 20वें समारोह पर सुंदर कांड का पाठ, फूलों की होली आकर्षण होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed