फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Players' auction for Revolutionary Premier League Season-2 on 15th

Kanpur News: क्रांतिकारी प्रीमियर लीग सीजन-2 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 15 को

Sat, 09 Aug 2025 01:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Players' auction for Revolutionary Premier League Season-2 on 15th
क्रांतिकारी प्रीमियर लीग सीजन-2 की जानकारी देते संगठन के पदाधिकारी। - फोटो : संगठन
कानपुर। क्रांतिकारी प्रीमियर लीग सीजन-2 के संबंध में शुक्रवार को एक बैठक कानपुर वाले क्रांतिकारी संगठन के कार्यालय में हुई। इसमें 15 अगस्त को नीलामी आयोजित करने की बात कही गई। दूसरे सीजन में कुल चार टीमें हिस्सा लेंगी, जिसमें 30 वर्ष के अधिक आयु के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन


संगठन के अध्यक्ष आशीष मिश्रा ने बताया कि सितंबर में होने वाली इस लीग में क्रांतिकारी संगठन की रेड, ब्लू, यलो और ब्लैक टीमें खेलेंगी। इसके लिए 15 अगस्त को खिलाड़ियों की नीलामी पामेला रेस्टोरेंट में होगी। ब्लैक टीम की कमान शैलेंद्र गुप्ता, ब्लू की बृजेश वर्मा, यलो की पवन मिश्रा और रेड की सौरभ त्रिवेदी के हाथों में रहेंगी।
विज्ञापन


टूर्नामेंट का उद्देश्य 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक करना है। बैठक में सुरेश त्रिवेदी, अभिमन्यु सिंह भदौरिया, हर्षित, गोपेंद्र, पवन, शैलेंद्र, सौरभ, ब्रजेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed