फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   placement package In IIT Kanpur

प्लेसमेंट पैकेज में आईआईटी कानपुर टॉप पर, एनआईआरएफ की ये रिपोर्ट हैरान कर देगी

Sat, 20 Apr 2019 04:15 PM IST
शिखा पांडेय हिमांशु मिश्र, अमर उजाला, कानपुर
हिमांशु मिश्र, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 20 Apr 2019 04:15 PM IST
विज्ञापन
placement package In IIT Kanpur
आईआईटी कानपुर
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) कानपुर ने देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों की सूची में भले ही पांचवां स्थान हासिल किया हो लेकिन औसत प्लेसमेंट पैकेज मामले में देश के टॉप आईआईटी को भी पीछे छोड़ दिया है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एमएचआरडी) की नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) 2019 की बीते सप्ताह आई रिपोर्ट में आईआईटी कानपुर को औसत पैकेज के मामले में टॉप पर बताया गया है। 
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार 2017-18 में यहां के बीटेक छात्रों का औसत सालाना पैकेज 14 लाख रुपये रहा। दूसरे स्थान पर आईआईटी रुड़की है, यहां के स्नातक छात्रों को 13 लाख 21 हजार रुपये का औसत पैकेज मिला। आईआईटी मद्रास और दिल्ली ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया है। दोनों संस्थानों का औसत पैकेज 13 लाख छह हजार रुपये रहा है। चौथे नंबर पर आईआईटी खड़गपुर है। यहां के स्नातक छात्रों को प्लेसमेंट में औसत पैकेज 12 लाख 75 हजार रुपये मिला है। वहीं आईआईटी बांबे के प्रति छात्र का औसत सालाना पैकेज 10 लाख 11 हजार रुपये रहा।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा परास्नातक छात्रों को मिली नौकरी
आईआईटी कानपुर ने सर्वाधिक परास्नातक छात्रों को जॉब दिलाने में भी टॉप रैंकिंग हासिल की है। सत्र 2017-18 में यहां के कुल 449 छात्रों को दस लाख 75 हजार रुपये के औसत सालाना पैकेज पर विभिन्न कंपनियों ने जॉब ऑफर की है। दूसरा नंबर आईआईटी खड़गपुर का है। यहां के 418 परास्नातक छात्रों को औसतन नौ लाख रुपये के पैकेज मिले हैं। तीसरे नंबर पर आईआईटी रुड़की के 311 पीजी छात्रों का प्लेसमेंट हुआ है। आईआईटी मद्रास के 261, दिल्ली के 219 और बांबे के 141 छात्रों को इस बार प्लेसमेंट में जॉब मिली है।

हायर स्टडीज की सूची में भी कानपुर आगे  
स्नातक की पढ़ाई के बाद परास्नातक और हायर स्टडीज (शोध के लिए पढ़ाई) में भी अपने आईआईटी के छात्र सबसे आगे हैं। एनआईआरएफ की रिपोर्ट के अनुसार सत्र 2017-18 में यहां के कुल 387 छात्रों ने हायर स्टडीज की ओर कदम बढ़ाए हैं। वहीं आईआईटी मद्रास में 2017-18 से कुल 110, आईआईटी दिल्ली से 85, आईआईटी बांबे से 63 और रुड़की से 205 छात्रों ने हायर स्टडीज की तरफ रुख किया है।

देश के टॉप-6 इंजीनियरिंग कॉलेज
1. आईआईटी मद्रास
2. आईआईटी दिल्ली
3. आईआईटी बांबे
4. आईआईटी खड़गपुर
5. आईआईटी कानपुर
6. आईआईटी रुड़की

प्लेसमेंट में आईआईटी के प्रदर्शन में लगातार सुधार हो रहा है। हमारा फोकस प्लेसमेंट के बाद स्टार्टअप, रिसर्च और इनोवेशन के क्षेत्र में भी है। पूरी उम्मीद है कि अगले साल हमारी रैंकिंग में जबरदस्त सुधार देखने को मिलेगा। हमारे शिक्षक, छात्र ज्यादा से ज्यादा और अच्छे रिसर्च करने के लिए प्रयासरत हैं।
- प्रो. अभय करंदीकर निदेशक, आईआईटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed