फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   pizza and burger will be available in train

ट्रेन में अपनी सीट पर ही लें पिज्जा और बर्गर का स्वाद

Fri, 16 Jun 2017 11:02 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 16 Jun 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
pizza and burger will be available in train
डेमो पिक
अब राजधानी और शताब्दी एक्सप्रेस जैसी प्रीमियम ट्रेनों में यात्रियों को पिज्जा और बर्गर भी मिलेगा। ट्रेनों में खाने की आपूर्ति कराने वाले आईआरसीटीसी ने पिज्जा बर्गर बनाने वाली 10 कंपनियों से करार किया है। आईआरसीटीसी की ई-कैटरिंग सर्विस को बढ़ावा देने के लिए यह मेन्यू तैयार किया गया है। इसके तहत यात्रियों को मनपसंद खाना खाने को मिलेगा।
विज्ञापन


आईआरसीटीसी ने मैकडॉनल्डस, केएफसी, स्विट्ज फूड्स, ओनली अलीबाबा, डोमिनोज, हल्दीराम, बीकानेरवाला, नीरूलास, सागर रत्न और पिज्जा हट से करार किया है। यहां के बने पिज्जा और बर्गर अब रेल यात्रियों को खाने को मिलेंगे।
विज्ञापन


ऐसे बुक कराएं खाना
यात्री अपना मनपसंद खाना वेबसाइट www.ecatering.irctc.co.in पर बुक करा सकते हैं। इसमें ट्रेनों की लिस्ट होगी। जिस स्टेशन पर खाना ऑर्डर करना हो, उसके नाम भरकर अपना पीएनआर नंबर देना होगा। स्क्रीन पर खाने के दाम आ जाएंगे। जो खाना पसंद हो, उस पर क्लिक कर ई पेमेंट के माध्यम से भुगतान कर दें। इसके बाद यात्री को ईमेल और एसएमएस पर रसीद की डिटेल भेज दी जाएगी। इसके अलावा 1323 पर कॉल करके भी ऑर्डर बुक कराया जा सकता है। एसएमएस के माध्यम से meal (पीएनआर नंबर) लिखकर 139 पर मैसेज भेजने पर कॉल सेंटर से यात्री को कॉल आएगी। वहां से भी खाना बुक कराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed