{"_id":"68531c54d962e4963808655c","slug":"piyush-chawla-will-start-training-players-in-cricket-at-tsh-from-today-kanpur-news-c-362-1-ka11003-125748-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: टीएसएच में पीयूष चावला आज से खिलाड़ियों को देंगे क्रिकेट का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: टीएसएच में पीयूष चावला आज से खिलाड़ियों को देंगे क्रिकेट का प्रशिक्षण
विज्ञापन
कानपुर। आर्यनगर स्थित द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में 19 जून से सात दिवसीय समर क्रिकेट कैंप शुरु हो रहा है। इसमें भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार गेंदबाज और वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य पीयूष चावला खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देंगे।
इसमें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 75 प्रतिभाशाली बच्चों को निशुल्क ट्रेनिंग दी जाएगी, इसके अतिरिक्त भी खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा। कैंप के लिए पंजीकरण कराने वाले खिलाड़ियों को सुबह और द स्पोर्ट्स हब के रजिस्टर्ड खिलाड़ियों को शाम के सत्र में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
पहले तीन दिन पीयूष चावला मैदान में रहकर प्रतिभागियों को क्रिकेट की बारीकियों का अभ्यास कराएंगे। वहीं, शेष चार दिन पीयूष व टीएसएच के मुख्य कोच शशिकांत खांडेकर और पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी मो. आमिर प्रशिक्षण देंगे। सीमित सीटों वाले इस कैंप के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया चल रही है।