{"_id":"69af32bcd86a5594540c6348","slug":"pioneer-mavericks-and-fortune-lions-were-the-winners-kanpur-news-c-362-1-ka11003-143034-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: पायनियर मावेरिक्स और फॉर्च्यून लायंस रहे विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: पायनियर मावेरिक्स और फॉर्च्यून लायंस रहे विजेता
विज्ञापन
कानपुर। एमराल्ड गार्डन प्रीमियर लीग (ईजीपीएल) सीजन–2 में सोमवार को हुए मैच में पायनियर मावेरिक्स ने रहेजा सुपर स्ट्राइकर्स को आठ विकेट से और फॉर्च्यून लायंस ने कनिष्क हिटर्स को आठ विकेट से हराया। दोनों मैच एमराल्ड गार्डन सोसाइटी में बने मैदान पर खेले गए।
पहले मैच में रहेजा सुपर स्ट्राइकर्स ने 13.4 ओवर में सात विकेट खोकर 159 रन बनाए। टीम से यथार्थ ने 33, मनीष माहेश्वरी ने 31 व एके अग्रवाल ने 19 रन बनाए, तो गेंदबाजी में तेजस कनोडिया व अनहद ने दो-दो विकेट लिए। वहीं पायनियर मावेरिक्स ने 12 ओवर में दो विकेट पर 163 रन बनाकर मैच जीता। टीम से अरुण ने 32, अनहद ने 23 व मुकेश ने 24 रन बनाए, तो गेंदबाजी में मनीष व राघव ने एक-एक विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच अनहद को चुना गया।
दूसरे मैच में कनिष्क हिटर्स ने 15.5 ओवर में आठ विकेट पर 148 रन बनाए। टीम से सर्वाधिक 46 रन की पारी धनंजय सिंह ने खेली, तो गेंदबाजी में अनिमेश गुप्ता, नमन, दर्पित बंसल ने दो-दो विकेट झटके। वहीं फॉर्च्यून लायंस ने 12.5 ओवर में दो विकेट पर 150 रन बनाकर मैच जीता। टीम से संचित ने 36, द्वारिकेश ने 30, शुभम रस्तोगी ने 18 रन बनाए, तो गेंदबाजी में पीयूष व संजय ने एक-एक विकेट झटका। द्वारिकेश को मैन ऑफ द मैच चुना गया।