फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Physics and Chemistry Were Easy; Calculus Questions in Mathematics Were Difficult

Kanpur News: फिजिक्स और केमिस्ट्री रही आसान, गणित में कैलकुलस के सवाल रहे कठिन

Fri, 03 Apr 2026 02:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Physics and Chemistry Were Easy; Calculus Questions in Mathematics Were Difficult
कानपुर। संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई मेन) के दूसरे चरण की शुरुआत गुरुवार से हो गई। पहले दिन परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों ने भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित के प्रश्नपत्रों को लेकर मिश्रित प्रतिक्रिया दी। परीक्षार्थियों ने बताया कि भौतिकी और रसायन विज्ञान के सवाल अपेक्षाकृत आसान रहे जबकि गणित ने चुनौती दी। गुरुवार को शहर में बनाए गए चार सेंटर पर करीब चार हजार बच्चों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन



अभ्यर्थियों के अनुसार भौतिकी का पेपर मुख्य रूप से सूत्र आधारित था। विशेषज्ञ मनोज शर्मा ने बताया कि अधिकांश प्रश्न सीधे फॉर्मूलों के प्रयोग से हल किए जा सकते थे जिससे अच्छी तैयारी वाले छात्रों को राहत मिली। हालांकि कुछ स्टेटमेंट आधारित प्रश्न ऐसे थे जिनके विकल्प काफी मिलते-जुलते थे जिनसे अभ्यर्थियों को भ्रम हुआ। इसके बाद भी कुल मिलाकर भौतिकी का स्तर आसान से मध्यम रहा और इसमें अच्छे अंक प्राप्त करने की संभावना जताई जा रही है, जबकि गणित में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए समय और रणनीति महत्वपूर्ण रही।
विज्ञापन



केमिस्ट्री में एनसीईआरटी का रहा दबदबा
रसायन विज्ञान का प्रश्नपत्र ज्यादातर एनसीईआरटी आधारित था। प्रश्न सीधे और स्पष्ट थे जिससे उत्तर देने में अधिक कठिनाई नहीं हुई। ऑर्गेनिक के कुछ प्रश्न थोड़े उलझाऊ थे जबकि फिजिकल के न्यूमेरिकल प्रश्न लंबे और समय लेने वाले थे। इस वजह से कई छात्रों को समय प्रबंधन में परेशानी हुई बावजूद इसके यह पेपर स्कोरिंग माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



गणित ने बढ़ाई मुश्किलें
गणित का पेपर सबसे कठिन आया। छात्रों का कहना है कि यह पेपर जनवरी सत्र के समान स्तर का था। प्रश्न लंबे और समय लेने वाले थे, खासकर कैलकुलस के प्रश्न अधिक चुनौतीपूर्ण थे। हालांकि बीजगणित और कोऑर्डिनेट ज्योमेट्री के कुछ प्रश्न अपेक्षाकृत आसान थे जबकि ज्योमेट्री मध्यम स्तर की रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed