फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   PET candidates made Central Station their home

Kanpur News: पीईटी परीक्षार्थियों ने सेंट्रल स्टेशन को बनाया आशियाना

Sat, 06 Sep 2025 02:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
PET candidates made Central Station their home
सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म पर सोते छात्र व यात्री - फोटो : संवाद
कानपुर। छह व सात सितंबर को होने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के लिए शुक्रवार से परीक्षार्थियों का आना-जाना शुरू हो गया। रात में विशेष ट्रेनों से परीक्षार्थी कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंचे। जीआरपी, आरपीएफ के साथ रेलवे अधिकारी सुबह से सतर्क रहे। इस दौरान सेंट्रल स्टेशन पर परीक्षार्थी भगवान गणेश के जयकारे लगाते रहे।
विज्ञापन

बता दें कि छह व सात सितंबर को होने वाली इस परीक्षा के लिए शहर में 65 केंद्र बनाए गए हैं। दो दिन में करीब 92 हजार परीक्षार्थियों को आना है। शुक्रवार को सेंट्रल स्टेशन पर आगरा, टूंडला, गाजियाबाद की ओर जाने वाली इंटरसिटी व अन्य ट्रेनों में परीक्षार्थियों ने कब्जा कर लिया। साथ ही दूसरे जिलों से स्पेशल ट्रेनों से आए परीक्षार्थियों ने अपना आशियाना सेंट्रल स्टेशन के एक से लेकर 10 नंबर प्लेटफार्म, सैलून साइडिंग और पैदल यात्री पुल बनाए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सात सितंबर तक 12 क्यूआरटी लगाई गईं हैं। जीआरपी प्रभारी ओमनारायण सिंह ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक कानून व व्यवस्था ने कानपुर सेंट्रल, इटावा और प्रयागराज जंक्शन पर एक-एक प्लाटून पीएसी की तैनाती की है। एक प्लाटून पहले से तैनात है। पीएसी के 60 जवान सेंट्रल के चप्पे-चप्पे की निगरानी कर रहे हैं। आरपीएफ व जीआरपी की एक दर्जन रस्सा टीमों के साथ क्यूआरटी, डॉग स्क्वाड भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन


परीक्षार्थियों को आसपास के होटलों में ठहरने की जगह नहीं मिली तो उन्होंने प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, जीआरपी थाना व आरपीएफ पोस्ट के सामने ही ठिकाना जमा लिया। भीड़ ज्यादा देख कैंट व सिटी साइड स्थित होटल संचालकों ने भी कमरों का किराया बढ़ा दिया। कुछ परीक्षार्थी तो पांच-पांच के ग्रुप में होटल का कमरा किराए पर लेकर रुके। अधिकतर ने सेंट्रल स्टेशन को ही ठिकाना बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे ने अभ्यर्थियों के लिए विशेष रणनीति बनाई है। विशेष ट्रेनों के साथ तत्काल गाड़ी चलाने के बाद भी अगर अभ्यर्थियों को संभालने में दिक्कत हुई तो उन्हें किसी भी ट्रेन में पर बैठाकर गंतव्य तक भेजा जाएगा। सेंट्रल स्टेशन के सिटी व कैंट छोर पर ऑटो, ई-रिक्शा चालकों पर निगाह रखी जाएगी जिससे अभ्यर्थियों से अधिक किराया न वसूला जा सके।

डिप्टी सीटीएम आशुतोष सिंह कंट्रोल रूम से व्यवस्थाओं की जानकारी लेते रहे। वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षक अवधेश द्विवेदी ने बताया कि सेंट्रल पर परीक्षार्थियों की भीड़ अधिक देर तक न रहे इसके लिए 11 रैक रिजर्व करा दी गईं हैं। जिस रूट के लिए भीड़ बढ़ेगी वहां के लिए रैक रवाना किया जाएगा। आरपीएफ प्रभारी एसएन पाटीदार, जीआरपी प्रभारी ओएन सिंह ने बताया कि शिफ्ट के हिसाब से जवानों की तैनाती की जा रही है। यह-चार घंटे के अंतराल में ड्यूटी बदलेगी।


कानपुर। शहर के विभिन्न केंद्रों के लिए शनिवार व रविवार को इलेक्ट्रिक और सीएजी बसों सुबह 6 से रात 11 बजे चलेंगी। रोडवेज प्रबंधन दो दिनों में आसपास के जिलों के लिए 550 अतिरिक्त बसें चलाएगा। जिस रूट के परीक्षार्थी अधिक होंगे वहां के लिए रिजर्व में खड़ी बसों को चलाया जाएगा। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक महेश कुमार ने बताया कि परीक्षा के मद्देनजर विभिन्न रूटों पर 550 बसें चलाई जाएंगी। सबसे ज्यादा 24,800 अभ्यर्थी बाराबंकी से आएंगे।

हेल्पलाइन नंबर

आरपीएफ : 9794831346
जीआरपी : 9454404416
रोडवेज : महिलाओं के लिए दामिनी हेल्पलाइन 8114277777
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed