फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Perfume business case: Income Tax Department questioned Piyush family members

इत्र कारोबारी मामला: आयकर विभाग ने पीयूष के परिवारवालों से पूछा कहां से आया इतना पैसा

Wed, 01 Jun 2022 01:20 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 01 Jun 2022 01:20 AM IST
सार

आयकर विभाग के अधिकारियों ने पीयूष जैन के साथ पत्नी कल्पना जैन, पिता महेश जैन, भाई अमरीश जैन और भाई की पत्नी विजय लक्ष्मी जैन के बयान लिए। इस दौरान अफसरों ने घर से बरामद रकम के साथ-साथ सोने के बारे में कई सवाल पूछे।

विज्ञापन
Perfume business case: Income Tax Department questioned Piyush family members
पीयूष जैन - फोटो : amar ujala

विस्तार

आयकर विभाग इत्र कारोबारी पीयूष जैन पर लगातार शिकंजा कसता जा रहा है। पीयूष जैन के साथ विभाग उनके पिता, पत्नी, भाई व परिवार के अन्य सदस्यों के भी बयान दर्ज कर चुका है। विभाग अब आय की गणना में जुटा हुआ है। जल्द ही अगली कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन


आयकर विभाग के अधिकारियों ने पीयूष जैन के साथ पत्नी कल्पना जैन, पिता महेश जैन, भाई अमरीश जैन और भाई की पत्नी विजय लक्ष्मी जैन के बयान लिए। इस दौरान अफसरों ने घर से बरामद रकम के साथ-साथ सोने के बारे में कई सवाल पूछे। अफसरों ने सवाल किया कि कितने साल से कारोबार कर रहे हैं, कहां-कहां माल की बिक्री करते हैं, इतना पैसा कहा से आया। आयकर रिटर्न सिर्फ 15 से 18 लाख के बीच ही है। घर पर इतना कैश क्यों रखा, चोरी होने का डर नहीं हुआ कभी।

विज्ञापन

घर में रखा कैश क्या किसी अन्य पान, मसाला व्यापारी का है या कंपाउंड के जरिये एक मुश्त रकम ली गई है ? शुक्रवार को करीब पांच घंटे तक इस तरह के कई सवाल परिजनों से आयकर अधिकारियों ने पूछे। डीजीजीआई की अहमदाबाद टीम ने 22 दिसंबर 2021 को कंपाउंड कारोबारी के कन्नौज स्थित घर, गोदाम, कानपुर के आनंदपुरी स्थित मकान पर छापा मारा था। जिसमें पियूष जैन के कानपुर स्थित मकान से 177.45 करोड़ और कन्नौज स्थित प्रतिष्ठान से 19 करोड़ समेत 197 करोड़ कैश बरामद हुआ था। सूत्रों के अनुसार जल्द ही पीयूष जैन के अन्य करीबियों के भी बयान दर्ज होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed