फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   People struggled in traffic for one hour in the morning and three and a half hours in the afternoon.

Kanpur News: सुबह एक घंटे तो दोपहर में साढ़े तीन घंटे जाम में जूझे लोग

Wed, 29 Nov 2023 01:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 29 Nov 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
People struggled in traffic for one hour in the morning and three and a half hours in the afternoon.
रूरा। कस्बे के अंडरपास मार्ग पर यातायात बढ़ने पर अब दिन में कई बार जाम लगना आम हो गया है। सहालग सीजन में कारों का काफिला इस मार्ग पर पहुंचने से जाम मुसीबत बन गया है। रात में पुलिस कर्मी मौजूद नहीं रहते तो अधिक समस्या होती है। सोमवार रात में कारों का काफिला आने से दो घंटे जाम में वाहन सवार जूझते रहे। मंगलवार को सुबह एक घंटे और दोपहर में साढ़े तीन घंटे जाम से राहगीर हलाकान रहे।
विज्ञापन

कस्बे में आरओबी का निर्माण चल रहा है। सड़क यातायात रेलवे क्रासिंग से होकर होता था, लेकिन क्रासिंग छह माह के लिए बंद कर दी गई है। आवागमन के लिए अंडरपास का वैकल्पिक रास्ता खोला गया है। पुराना अंडरपास संकरा है, जबकि डीडीएफसी ने अंडर पास को जोड़ने वाली सड़क भी संकरी बनाई है। इसकी वजह से दोनों ओर से कारें आने पर निकलने का रास्ता नहीं बचता है और जाम लगता है। सहालग शुरू होने पर इस रास्ते पर यातायात भार बढ़ने से दिन में कई - कई बार जाम आम हो गया है। सोमवार की रात करीब 10 बजे दोनों ओर से कारों का काफिला आ गया। इससे अंडरपास मार्ग पर जाम लग गया। लंबे जाम की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने एक तरफ से वाहन निकलवाए। तब करीब दो घंटे बाद 12 बजे जाम खुल सका। इधर मंगलवार की सुबह आठ बजे दोनों ओर से कारों का काफिला आ गया, इससे जाम लग गया। करीब एक घंटे बाद जाम खुल सका। इधर दोपहर एक बजे दोनों तरफ से कारों के आने से अंडरपास पर वाहन फंस गए। कई बाइक सवारों ने निकलने की जल्दबाजी की तो वाहन आड़े तिरछे फंस गए और जाम लग गया। टीआई मनोज कुमार ने वाहनों को एक तरफ से निकलवाने का प्रयास किया। लेकिन जाम नहीं खुल सका। करीब एक घंटे बाद थाना के एसएसआई देव नारायण द्विवेदी पहुंचे। उन्होंने पुलिस कर्मियों की मदद से एक-एक कर वाहनों को निकलवाया। करीब साढ़े तीन बजे यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed