{"_id":"5cfb9f37bdec220773767b09","slug":"people-got-angry-due-to-electricity","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण गर्मी के बीच घंटों बिजली रही गुल, बढ़ते तापमान के साथ लोगों का जीना हुआ मुहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण गर्मी के बीच घंटों बिजली रही गुल, बढ़ते तापमान के साथ लोगों का जीना हुआ मुहाल
Sat, 08 Jun 2019 05:17 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 08 Jun 2019 05:17 PM IST
विज्ञापन
भीषण गर्मी में बिजली न आने से लेेगों ने काटा हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीषण गर्मी के बीच कानपुर में 20 घंटे से ज्यादा समय से बिजली न मिलने से गुस्साए लोगों ने नमक फैक्ट्री चौराहे पर धाबा बोल दिया। चौराहे पर जाम लगाया और सबस्टेशन से अन्य स्थानों पर हो रही बिजली आपूर्ति भी जबरन बंद करा दी। बाद में उनके क्षेत्र में वैकल्पिक रूप से बिजली आपूर्ति शुरू होने पर जाम हटा।
नमक फैक्ट्री चौराहा से जुड़े एम ब्लाक काकादेव के कुछ हिस्से, डाकखाना रावतपुर और केशवनगर रावतपुर में गुरुवार रात आंधी आने के बाद से बिजली गुल हो गई। शुक्रवार दिनभर भी बिजली नहीं रही। इससे लोगों को पानी का संकट भी झेलना पड़ा। शुक्रवार रात पौने नौ बजे करीब सौ लोगों ने सबस्टेशन पर धावा बोल दिया।
केस्को के कर्मचारियों को पकड़कर पूरे सब स्टेशन की बिजली आपूर्ति बंद करा दी। इसके बाद नमक फैक्ट्री चौराहे पर जाम लगा दिया। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया तो लोगों ने कहा कि बिजली आने पर ही घर जाएंगे। केस्को अभियंताओं ने करीब सवा नौ बजे वैकल्पिक रूप से बिजली आपूर्ति शुरू कराई तो लोगों ने जाम खत्म किया।
विज्ञापन
इसके थोड़ी देर बाद ही रोशन नगर के लोग सब स्टेशन पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। चौराहे पर जाम लगाकर बिजली आपूर्ति शुरू होने पर ही हटने की जिद पर अड़ गए। इस पर रोशन नगर में भी वैकल्पिक रूप से आपूर्ति शुरू कराने के बाद लोग शांत हुए।