{"_id":"663a69a9eb987f50110fe92c","slug":"people-are-suffering-due-to-scorching-heat-mercury-reached-43-degrees-etawa-news-c-216-1-etw1001-111580-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: उमसभरी गर्मी से लोग बेहाल, पारा 43 डिग्री पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: उमसभरी गर्मी से लोग बेहाल, पारा 43 डिग्री पहुंचा
विज्ञापन
इटावा। मंगलवार को उमसभरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। पश्चिमी हवाएं वातावरण में पकड़ बनाए रहीं। न घर में सुकून था न बाहर। पंखे व कूलर फेल हो गए।
मंगलवार को सुबह से मौसम ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए थे। शहर से गांव तक उमसभरी गर्मी से हाहाकार मचा रही। दिन में अधिकतम तापमान उछलकर 43.0 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह नौ बजे के बाद सूरज की किरणें बदन झुलसाने लगीं। जिसके बाद धूप सहन नहीं हो रही थी।
दोपहर 12 बजे के बाद शहर के नौरंगाबाद चौराहा, पक्की सराय, राजागंज, नगर पालिका, स्टेशन रोड, रोडवेज बस अड्डा सहित प्रमुख स्थानों चहल-पहल देखी गई मगर, लोग गर्मी से बेहाल रहे। गर्मी इतनी प्रचंड थी कि न तो पंखे काम कर रहे थे और न ही कूलर। लोग पसीने से बेहाल दिखे।
शाम को भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। उमस से लोगों का बुरा हाल रहा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन पांडे ने बताया कि पश्चिमी हवाओं का असर बना हुआ है। तापमान अभी और बढ़ेगा।