फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Pebble in coriander , fenugreek Musledi in

धनिया में कंकड़, मेथी में मुसलेड़ी

Sun, 08 Feb 2015 02:58 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Sun, 08 Feb 2015 02:58 AM IST
विज्ञापन
Pebble in coriander , fenugreek Musledi in
शहर में बड़े पैमाने पर खाद्य पदार्थों में मिलावट हो रही है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के एक जनवरी से तीन जनवरी तक चलाए गए अभियान में भरे गए 45 सैंपल जांच में फेल निकले हैं।
विज्ञापन


चौंकाने वाली बात यह है कि धनिया में कंकड़ और मेथी में मुसलेड़ी निकली है। 45 में 10 खाद्य पदार्थों में की गई मिलावट स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक पाई गई है। 31 में मिलावट है।
विज्ञापन


दो मिथ्या छाप और दो के सैंपल नियमों के उल्लंघन के दोषी पाए गए हैं। खास बात यह कि गौरव इंटरप्राइजेज और नीरज इंटरप्राइजेज के सभी खाद्य पदार्थ गड़बड़ निकले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के सुप्रसिद्ध रीटा और ब्राउन बेकरी के भी खाद्य पदार्थ गड़बड़ मिले हैं। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अभिहीत अधिकारी ने इन सभी के खिलाफ मुकदमा करने की तैयारी शुरू कर दी है।

फेल निकले सभी 45 खाद्य पदार्थ निर्माताओं और विक्रेताओं के खिलाफ कोर्ट में मुकदमे दर्ज कराने की तैयारी हो गई है। जिन खाद्य पदार्थों के सैंपल असुरक्षित निकले हैं, उनके निर्माताओं और विक्रेताओं का लाइसेंस निलंबित किया जाएगा।


-सैय्यद एसएच आबिदी, अभिहीत अधिकारी

बड़े पैमानों पर सैंपल फेल होने से साफ हो गया है कि शहर में मिलावट का धंधा जोरों पर है। इसलिए अब लगातार प्रतिष्ठानों की चेकिंग और खाद्य पदार्थों के सैंपल भरवाए जाते रहेंगे।

-अविनाश सिंह, एडीएम सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed