फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Pay Rs 300 and get the test done for free, former intern student of Hallet caught in fraud, another suspended

Kanpur: 300 रुपये दो फ्री में करा देंगे जांच, जालसाजी में पकड़ा गया हैलट का पूर्व इंटर्न छात्र…दूसरा निलंबित

Sun, 08 Sep 2024 10:36 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 08 Sep 2024 10:36 AM IST
सार

Kanpur News: हैलट अस्पताल में जालसाजी करता पूर्व इंटर्न छात्र गिरफ्तार किया गया है। वहीं, बिना एप्रन ओपीडी में पकड़े गए दूसरे छात्र को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
Pay Rs 300 and get the test done for free, former intern student of Hallet caught in fraud, another suspended
हैलट अस्पताल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में तीन सौ रुपये में कैंसर की सारी जांचें फ्री में कराने का झांसा देने वाले युवक को जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। डॉ. काला ने बताया कि युवक सीएसजेएमयू के फार्मेसी विभाग का छात्र है और हैलट इंटर्नशिप के लिए आया था। उसकी इंटर्नशिप एक सितंबर को खत्म हो गई थी। वह एप्रन पहनकर ऐसी हरकत कर रहा था। इसके साथ ही बिना एप्रन ओपीडी में पकड़े गए मेडिकल रिकॉर्ड सेक्शन के कोर्स के छात्र को निलंबित कर दिया गया।

विज्ञापन

जेके कैंसर इंस्टीट्यूट के एक रोगी जांच के लिए हैलट पैथोलॉजी आए थे। आरोपी युवक ने उनसे कहा कि जांचें महंगी हैं, वह तीन सौ रुपये दें तो फ्री करा देंगे। इस पर तीमारदार ने प्राचार्य डॉ. काला को सूचना दी। डॉ. काला ने पर्चे पर लिख दिया चार्जेज टू बी टेकन और दे दिया। इसके बाद युवक आया और अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल अफसर (ईएमओ) के पास जाकर जांचें फ्री करा लीं और रोगी से तीन सौ रुपये ले लिए।

विज्ञापन

जब पैथोलॉजी पहुंचा, तो प्राचार्य ने उसे पकड़ लिया। वहीं ओपीडी में रिकार्ड सेक्शन का छात्र बिना एप्रन मिला। उसकी तलाशी में जेब से किसी दूसरे रोगी के पर्चे के टुकड़े मिले। उसे बिना एप्रन अस्पताल में आने और ड्यूटी स्थल पर मौजूद न रहने के आरोप में एक महीने के लिए निलंबित कर दिया गया। वहीं वसूली करने वाले युवक के संबंध में हैलट पुलिस चौकी प्रभारी इंदुकांत पांडेय ने बताया कि कोई तहरीर न आने की वजह से युवक को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed