फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Patients upset due to the arbitrary will of doctors in 50 bed hospital

Kanpur News: 50 शैया अस्पताल में डॉक्टरों की मनमर्जी से मरीज परेशान

Thu, 30 May 2024 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 30 May 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Patients upset due to the arbitrary will of doctors in 50 bed hospital
फोटो 35:::अहिवरन सिंह। संवाद
विज्ञापन

फोटो 36:::शीला देवी। संवाद

तमाम कवायदों के बाद भी नहीं सुधर रहीं 50 शैया अस्पताल की दशा

संवाद न्यूज एजेंसी
बकेवर। नगर में स्थित 50 शैया अस्पताल में डॉक्टरों की लेटलतीफी से मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। डॉक्टरों के समय से न आने पर मरीजों को कई घंटों तक इंतजार करना पड़ता है। वहीं जिम्मेदार एक दूसरे के पाले में गेंद डालकर अपनी जिम्मेदारी से पलड़ा झाड़ लेते है।
अस्पताल में चिकित्सकों की मनमानी का खामियाजा उपचार के लिए आने वाले मरीजों को उठाना पड़ रहा है। गर्मी की वजह से लोग सुबह समय से अस्पताल पहुंच जाते है लेकिन डॉक्टरों के न आने से मरीजों को दवा लेते-लेते दोपहर हो जाती है। बुधवार को सुबह 9:50 तक अस्पताल में कुछ मरीज चिकित्सकों के इंतजार में बैठे थे। इस दौरान अस्पताल में ईएमओ, डेंटिस्ट, बाल रोग व एनेस्थीसिया के डॉक्टर ही मौजूद थे।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. वीरेंद्र भारती ने बताया कि सभी चिकित्सक व स्टाफ को नियमित समय से आने के निर्देश दिए हैं। नेत्र परीक्षण अधिकारी व हड्डी रोग विशेषज्ञ की एनसीसी के शिविर में ड्यूटी है। जो चिकित्सक समय से नहीं आ रहे हैं, उनसे जवाब मांगा जाएगा। वहीं एनसीसी शिविर प्रभारी लेफ्टिनेंट व्रह्मानंद ने बताया कि चिकित्सक की ड्यूटी तो लगी है, लेकिन बुधवार को कोई चिकित्सक शिविर में नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन



----------------
बोले मरीज

1- 12 किमी दूर बीहड़ी ग्राम बंदा से उपचार के लिए अस्पताल पहुंचे अहिवरन सिंह ने बताया कि सुबह आठ बजे से बैठे है। अस्पताल में आंखों के उपचार के लिए आए थे लेकिन डॉक्टर ही नहीं है।


2- बंदा गांव की शीला देवी ने बताया कि आंखों के उपचार के लिए सुबह आठ बजे से अस्पताल में बैठे है। लेकिन डॉक्टर न होने से गर्मी में परेशान होना पड़ा। इस मौसम में कम से कम डॉक्टरों को समय पर आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed