{"_id":"672cf9fe786baa74180ef7da","slug":"patients-suffering-from-fever-and-headache-increased-due-to-changing-weather-etawa-news-c-216-1-etw1005-117680-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बदलते मौसम में बुखार व सिर दर्द के मरीज बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बदलते मौसम में बुखार व सिर दर्द के मरीज बढ़े
Thu, 07 Nov 2024 11:03 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Thu, 07 Nov 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या ::::20
- जरा सी लापरवाही स्वास्थ्य पर डाल रही विपरीत प्रभाव
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। दिवाली बाद मौसम ने अचानक करवट ली है। सुबह-शाम की ठंड व दोपहर में तेज धूप लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डाल रही है। इस समय लोगों की जरा सी लापरवाही लोगों को बीमार कर रही है। इससे जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या में अचानक बढ़ोतरी हुई है।
संयुक्त जिला अस्पताल में प्रतिदिन 1500 से अधिक पंजीकरण करवा रहे हैं। इसमें सबसे अधिक तेज बुखार, सिर दर्द, बदन दर्द, उल्दी-दस्त, हृदय रोग समेत अन्य बीमारियों के मरीज हैं। इसकी मुख्य वजह है कि दिवाली बाद मौसम अचानक बदल गया है। सुबह-शाम गुलाबी ठंड पड़ने लगी है। वहीं, दोपहर में तेज धूप रहती है। ऐसे में लोग लापरवाही करते हैं तो उन्हें बीमार कर रही है।
हृदय रोगियों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। जिला अस्पताल में हृदय रोग विशेषज्ञ न होने से फिजीशियन उन्हें परामर्श देकर आयुर्विज्ञान विवि सैफई रेफर कर रहे हैं। वहीं, संयुक्त जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एमएम आर्या ने कहा कि हृदय रोग विशेषज्ञ का पद काफी दिनों से रिक्त चल रहा है। इसके लिए उच्चाधिकारियों को पत्राचार कर दिया गया है। जल्द ही हृदय रोग विशेषज्ञ की तैनाती कर दी जाएगी। ऐसे में गंभीर रोगियों को सैफई भेजा जा रहा है।