फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Patara CHC Superintendent and Two Doctors Removed, Ward Boy Suspended Over Hirni Accident Negligence

कानपुर हिरनी हादसा: पतारा सीएचसी के चिकित्साधीक्षक समेत तीन हटाए गए, वार्ड बॉय निलंबित

Mon, 07 Sep 2026 09:00 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Mon, 07 Sep 2026 09:00 PM IST
सार

Kanpur News: साढ़ थाना क्षेत्र के हिरनी गांव में हादसे के बाद घायलों के इलाज में लापरवाही के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने पतारा सीएचसी पर बड़ी कार्रवाई की है। सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी ने चिकित्साधीक्षक समेत तीन डॉक्टरों को हटाने के साथ ही वार्ड बॉय को निलंबित कर दिया है। फार्मासिस्ट को भी सीएचसी से हटाकर दूसरी जगह भेजा गया है।

विज्ञापन
Patara CHC Superintendent and Two Doctors Removed, Ward Boy Suspended Over Hirni Accident Negligence
निलंबित - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

रविवार को हिरनी गांव में मकान गिरने से हादसा हुआ था। घायलों को इलाज के लिए पतारा सीएचसी लाया गया, लेकिन उस समय डॉक्टरों के मौजूद न होने पर परिजनों और ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई थी। वार्ड बॉय शिवनाथ को घायलों का उपचार करते देख लोगों का गुस्सा और भड़क गया था।

विज्ञापन

डीएम से की थी शिकायत, जांच के बाद कार्रवाई

हादसे के बाद सीएचसी पहुंचे परिजनों ने डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह के सामने इलाज में लापरवाही की शिकायत की थी। लोगों ने आरोप लगाया था कि गंभीर घायलों के सीएचसी पहुंचने के दौरान डॉक्टर मौजूद नहीं थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने जांच समिति गठित की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के बाद सीएमओ ने कार्रवाई की। सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी ने बताया कि पतारा सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉ. अभिषेक कटियार को हटाकर सीएचसी बिल्हौर में चिकित्सक के पद पर भेजा गया है। डॉ. शशांक मिश्रा को पतारा से हटाकर घाटमपुर भेजा गया है।

विज्ञापन

वार्ड बॉय निलंबित, फार्मासिस्ट भी हटाए गए

सीएमओ के अनुसार घायलों के इलाज में लापरवाही के मुख्य दोषी पाए गए वार्ड बॉय शिवनाथ को निलंबित कर दिया गया है। वहीं फार्मासिस्ट मनीष को पतारा सीएचसी से हटाकर सीएचसी बिल्हौर भेजा गया है। पतारा सीएचसी में व्यवस्था संभालने के लिए घाटमपुर सीएचसी में तैनात और पहले पतारा के चिकित्साधीक्षक रह चुके डॉ. जय प्रकाश को दोबारा पतारा सीएचसी का चिकित्साधीक्षक बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed