फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Party flags will be hoisted on houses, public representatives will visit villages

Kanpur News: घरों पर लगाएंगे पार्टी का झंडा, गांवों में प्रवास करेंगे जनप्रतिनिधि

Wed, 02 Apr 2025 01:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Party flags will be hoisted on houses, public representatives will visit villages
बैठक करते भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल। - फोटो : संगठन
कानपुर। भाजपा के आगामी कार्यक्रमों की तैयारी के लिए मंगलवार को पार्टी मुख्यालय केशवनगर में पदाधिकारियों व क्षेत्रीय मॉनिटरिंग टीम की बैठक हुई। क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में छह अप्रैल को भाजपा का 45वां स्थापना दिवस इस बार और भव्य तरीके से मनाया जाएगा। घरों पर पार्टी का झंडा लगाने के साथ जनप्रतिनिधि गांवों में प्रवास करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पूर्व संध्या पर सभी 17 जिला कार्यालयों को झालरों से सजाया जाएगा। सभी वरिष्ठ नेता व जनप्रतिनिधि अपने घरों की छत पर पार्टी का झंडा फहराएंगे। सोशल मीडिया पर सेल्फी पोस्ट करेंगे। जिलास्तर पर पार्टी की अब तक की यात्रा पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी। सात अप्रैल को सम्मान और पुष्पांजलि कार्यक्रम सभी बूथों पर होगा। आठ व नौ अप्रैल को विधानसभा स्तर पर सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन होगा। प्रत्येक सम्मेलन में तीन वरिष्ठ नेता अलग-अलग विषयों पर बोलेंगे। सात व 12 अप्रैल को गांव चलो अभियान के तह वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि गांवों में प्रवास करेंगे। वहां सरकारी योजनाओं पर चर्चा की जाएगी। बैठक में पूनम द्विवेदी, पवन प्रताप सिंह, सुनील तिवारी, राम कुमार द्विवेदी, वीरेंद्र तिवारी, पवन पांडे, आलोक शुक्ला, अर्शी सुल्तान, राम सिंह चंदेल, अनूप अवस्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन


यह कार्यक्रम भी होंगे
-गांवों में चौपाल, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, आपातकाल सेनानियों एवं राम मंदिर कारसेवकों का सम्मान किया जाएगा।
- बूथ समितियों की बैठक और मंदिरों, अस्पतालों, स्कूलों एवं गलियों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed