{"_id":"6859b1ecfa1813b4470c392c","slug":"parcel-service-to-iran-and-israel-stopped-kanpur-news-c-362-1-ka11001-126018-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: ईरान और इस्राइल के लिए पार्सल सेवा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: ईरान और इस्राइल के लिए पार्सल सेवा बंद
विज्ञापन
कानपुर। इस्राइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पार्सल सेवा पर भी पड़ा है। बड़ा चौराहा प्रधान डाकघर में ईरान और इस्राइल की पार्सल सेवा बंद है। 11 जून से ईरान व 21 जून से इस्राइल के लिए कोई भी पार्सल नहीं भेजा गया है।
ईरान और इस्राइल में युद्ध के चलते शहर से हर सप्ताह दोनों ही जगह भेजे जाने वाले औसत चार से पांच पार्सल भी अब नहीं जा रहे हैं। पिछले एक वर्ष के दौरान बड़ा चौराहा स्थित प्रधान डाकघर से दुनियाभर में भेजे जाने वाले पार्सलों की संख्या करीब 40 फीसदी घट गई है। आम दिनों में यहां से हर रोज 30 से 35 पार्सल विदेश भेजे जाते थे, लेकिन अब 20 से 25 ही जा रहे हैं। अब बाकी देशों की तो पार्सल सेवा शुरू हो गई है, लेकिन ईरान और इस्राइल अब कोई पार्सल न तो जा रहा है और न ही वहां से कोई आ रहा है।
पोस्ट ऑफिस से मिले आंकड़ों के अनुसार पिछले वर्ष कई देशों में पार्सल सेवा रोकी गई और कुछ देशों में बैन कर दी गई। इसमें अभी भी यूक्रेन और उत्तर कोरिया की सेवा बैन है। वहीं, पाकिस्तान पर 2019 से बैन लगा हुआ है। कनाडा और चीन के लिए पार्सल भेजे जाने लगे हैं। डाकघर निर्यात केंद्र के 70 उपभोक्ता नियमित हैं, जो देश-विदेश पार्सल भेजते हैं। डाकघर से अभी यूएसए, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, कुवैत, जापान, जॉर्डन, तुर्की, नॉर्वे, इजिप्ट, ग्रीस, ऑस्ट्रिया, मैक्सिको, वियतनाम, नीदरलैंड्स, स्पेन, थाईलैंड सहित 44 देशों के लिए पार्सल सेवा चल रही है।
विज्ञापन
चीफ पोस्ट मास्टर (अतिरिक्त प्रभार) रवि कुमार ने बताया कि विदेशी पार्सल सेवा चल रही है। कुछ देशों के लिए सेवा रोकी गई थी व कुछ पर अभी भी बैन लगा है। ईरान और इस्राइल में चल रहे युद्ध की वजह से कोई पार्सल नहीं भेजा जा रहा है।