फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Parashuram Mahotsav 101 Young Brahmins Don the Sacred Thread on the Banks of the Ganges in Kanpur

परशुराम महोत्सव: कानपुर गंगा किनारे 101 बटुकों ने धारण किया जनेऊ, वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा तट

Sun, 19 Apr 2026 06:01 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Sun, 19 Apr 2026 06:01 PM IST
सार

Kanpur News: कानपुर के नरवल तहसील क्षेत्र अंतर्गत सरसौल विकासखंड के नागापुर गंगा तट स्थित परशुराम मंदिर में रविवार को भगवान परशुराम का जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया।

विज्ञापन
Parashuram Mahotsav 101 Young Brahmins Don the Sacred Thread on the Banks of the Ganges in Kanpur
कार्यक्रम के दौरान बैठे बटुक - फोटो : amar ujala

विस्तार

सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की। “जय परशुराम” के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा और वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस अवसर पर आयोजित यज्ञोपवीत संस्कार कार्यक्रम मुख्य आकर्षण रहा, जिसमें विद्वान आचार्यों के सानिध्य में 101 बटुकों का विधिवत जनेऊ संस्कार संपन्न कराया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बटुकों को यज्ञोपवीत धारण कराया गया और उन्हें गायत्री मंत्र की दीक्षा दी गई। इस पावन अनुष्ठान को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। अभिभावकों ने अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और उत्तम संस्कार की कामना करते हुए पूरे उत्साह से सहभागिता की।

विज्ञापन




विज्ञापन

Parashuram Mahotsav 101 Young Brahmins Don the Sacred Thread on the Banks of the Ganges in Kanpur
कार्यक्रम के दौरान बैठे बटुक - फोटो : amar ujala

मंदिर के मुख्य पुजारी रामबाबू त्रिपाठी ने बताया कि चाणक्य वंशज सेवा समिति के तत्वावधान में अक्षय तृतीया के अवसर पर पांच दिवसीय महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव के दौरान प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें क्षेत्र और आसपास के गांवों से श्रद्धालु बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि सायंकाल सुंदरकांड का पाठ और भव्य आरती का आयोजन होगा, जिसमें भगवान परशुराम और गंगा मैया की विधिवत आराधना की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed