{"_id":"5c829f3fbdec221441197440","slug":"panvel-express-engine-fail-in-unnao","type":"story","status":"publish","title_hn":"पनवेल एक्सप्रेस का इंजन हुआ फेल, आउटर पर खड़ी रही ट्रेन, यात्रियों ने काटा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पनवेल एक्सप्रेस का इंजन हुआ फेल, आउटर पर खड़ी रही ट्रेन, यात्रियों ने काटा हंगामा
Fri, 08 Mar 2019 10:29 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 08 Mar 2019 10:29 PM IST
विज्ञापन
उन्नाव में खड़ी ट्रेन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव के नवाबगंज में लखनऊ से कानपुर तरफ जा रही गोरखपुर पनवेल एक्सप्रेस जैतीपुर रेलवे स्टेशन आउटर पर एक झटके के साथ खड़ी हो गई। चालक ने कंट्रोलरूम को इंजन फेल होने की जानकारी दी। करीब एक घंटा बीतने पर भी इंजन न पहुंचने पर यात्रियों ने हंगामा किया। इस दौरान पौने दो घंटे अप ट्रैक का रेल आवागमन ठप रहा।
शुक्रवार शाम करीब 3:15 बजे गोरखपुर पनवेल एक्सप्रेस का जैतीपुर रेलवे स्टेशन पर इंजन फेल हो गया। कंट्रोल रूम में इंजन फेल होने की जानकारी होते ही अधिकारियों में अफरातफरी मच गई। करीब एक घंटे बाद भी दूसरा इंजन न आने पर यात्रियों का सब्र टूट गया और हंगामा कर दिया।
स्टेशन मास्टर ने मामले की जानकारी आरपीएफ व जीआरपी को दी। पुलिस कर्मियों ने जल्द इंजन आने का आश्वासन देकर शांत कराया। मेन लाइन पर ट्रेन के ठहराव से अप रेलमार्ग का यातायात पूरी तरह ठप हो गया। इस दौरान स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस को हरौनी में रोका गया।
विज्ञापन
इसके अलावा 64209 को पिपरसंड में ठहराव किया गया। मंडलीय अधिकारी स्टेशन मास्टर व आरपीएफ अधिकारियों से पल-पल की लोकेशन लेते रहे। शाम करीब साढ़े पांच बजे लखनऊ से दूसरा इंजन आने के बाद 5:50 बजे गाड़ी रवाना हो सकी। ट्रेन के रवाना होने पर अधिकारियों व यात्रियों ने राहत की सांस ली।