{"_id":"61445e9a8ebc3ea6b4136653","slug":"panki-temple-dispute-case-filed-against-10-including-mahant-jitendra-das","type":"story","status":"publish","title_hn":"पनकी मंदिर विवाद: महंत जितेंद्र दास समेत 10 पर मुकदमा दर्ज, बुढ़वा मंगल पर महंतों के शिष्यों मेंं हुई थी मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पनकी मंदिर विवाद: महंत जितेंद्र दास समेत 10 पर मुकदमा दर्ज, बुढ़वा मंगल पर महंतों के शिष्यों मेंं हुई थी मारपीट
Fri, 17 Sep 2021 02:54 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 17 Sep 2021 02:54 PM IST
विज्ञापन
पनकी मंदिर में हुई थी मारपीट
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में बुढ़वा मंगल के दिन पनकी मंदिर में भक्तों से पैसे लेकर दर्शन कराने के विवाद में महंत जितेंद्र दास व कृष्ण दास के शिष्यों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। इस मामले में गुरुवार को महंत कृष्ण दास की तहरीर पनकी पुलिस ने जितेंद्र दास समेत 10 लोगों के खिलाफ मारपीट, जानमाल की धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
इससे पहले बुधवार को जितेंद्र दास ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर विरोध जताया था। जिसके बाद एडिशनल सीपी आकाश कुलहरी के आदेश पर पनकी पुलिस ने जितेंद्र दास की तहरीर पर कृष्ण दास के शिष्यों पर मुकदमा दर्ज कर लिया था।
इस मामले में कृष्ण दास ने आरोप लगाया कि जितेंद्र दास, बाल किशन, राज शुक्ला, हिमांशु गुप्ता, लव कुमार, कुश शुक्ला, अमित पांडेय, सुमित पांडेय व वेद पाठशाला के छात्र एक राय होकर दर्शन कराने के नाम पर भक्तों से रुपये वसूल रहे थे। चढ़ावे के रुपये भी हड़प रहे थे। इसका रिषभ, दीपांशू, सौरभ, रोहित, मोनू, रमाकांत, कुलदीप, रामजी, राज राठौर ने विरोध किया तो उक्त लोग गालीगलौज व मारपीट पर आमादा हो गए।
विज्ञापन
इसके बाद जितेंद्र दास ने शिष्यों को जान से मारने की धमकी दी। जितेंद्र दास पर इससे पूर्व भी कृष्ण दास ने गोलक से पैसे चोरी करने का आरोप लगाकर पनकी थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।