फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   panic in the stone pelting and firing dispute

भीषण पथराव व फायरिंग से गांव में दहशत, दो गुटों में छिड़ा महासंग्राम

Tue, 24 Jan 2017 09:35 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 24 Jan 2017 09:35 AM IST
सार

पथराव में दोनों तरफ के दस लोग घायल, पुलिस ने दर्ज की एनसीआर

विज्ञापन
panic in the stone pelting and firing dispute
डेमो

विस्तार

यूपी के बसरेहर थाना क्षेत्र के तहत गांव सराय मलपवुरा में आपसी विवाद में दो पक्ष आमने सामने आ गए। पहले दोनों पक्षों में मारपीट हुई बाद में पथराव शुरू हो गया। पथराव के बाद एक पक्ष के लोगों ने फायरिंग कर दी। जिससे क्षेत्र में भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भिजवाया। पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर मामले की जांच की है।
विज्ञापन


गांव सराय मलपुरा निवासी राजाराम व ग्रीशचंद्र के बीच रविवार की शाम किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्ष के लोगों में मारपीट हो गई। मारपीट के बाद उनके बीच पथराव होने लगा। जिससे पूरे गांव में अफरातफरी मच गई। पथराव में एक पक्ष के राजाराम, अनीता, अजीत, नेहा, रजनी घायल हो गई। जबकि दूसरे पक्ष की रामादेवी, लता देवी, रश्मि, पिंकी व कैलाशी घायल हैं।
विज्ञापन


पथराव में गली में खड़ी एक कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। उसके पीछे के शीशे चकनाचूर हो गए। पथराव के बाद एक पक्ष के लोगों ने फायरिंग कर दी, लेकिन फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ। फायरिंग के बाद लोगों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली चलने की जानकारी मिलने पर एसओ भोलू सिंह भाटी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही फायरिंग करने वाले भाग जाने में सफल रहे। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल लोगों को उपचार के लिए सीएचसी बसरेहर भिजवाया। एसओ ने बताया कि आपसी विवाद में दोनों पक्ष के लोगों विवाद हुआ था। दोनों पक्ष के लोगों में पथराव हुआ है। एनसीआर दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed