{"_id":"5f206bde8ebc3e9fa53cc6b5","slug":"panchayat-secretary-suspended-on-indecency-from-villagers-and-commenting-on-the-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर: ग्रामीणों से अभद्रता और सरकार पर टिप्पणी करने पर पंचायत सचिव सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर: ग्रामीणों से अभद्रता और सरकार पर टिप्पणी करने पर पंचायत सचिव सस्पेंड
Tue, 28 Jul 2020 11:53 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 28 Jul 2020 11:53 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर जिले में ग्रामीणों से अभद्रता और सरकार पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोपी असोथर ब्लॉक के पंचायत सचिव लवलेश कुमार मिश्र को निलंबित कर दिया गया है। दो दिन पहले उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह ग्रामीणों को फटकार रहे थे और सरकार को कोस रहे थे।
उन्हीं ग्रामीणों में से किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो का संज्ञान लेने के बाद डीएम के निर्देश पर डीपीआरओ अजय आनंद सरोज ने निलंबन की कार्रवाई की। असोथर विकासखंड के पंचायत सचिव लवलेश कुमार मिश्र के पास छह ग्राम पंचायतों का प्रभार है।
ग्रामीण जब भी उनके पास फरियाद या शिकायत लेकर पहुंचते थे तो वह अभद्र भाषा का प्रयोग करते थे। कई बार उनकी शिकायतें ग्रामीणों ने अफसरों से की थीं। दो से तीन दिन पहले भी कुछ ग्रामीण शिकायत लेकर उनके पास पहुंचे तो पंचायत सचिव अभद्रता करने लगे। उनका गुस्सा यहां शांत नहीं हुआ, प्रदेश और केंद्र सरकार पर अभद्र टिप्पणी करने लगे।
विज्ञापन
इस बीच किसी ग्रामीण ने उनका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। मंगलवार को वायरल वीडियो जिला अधिकारी संजीव सिंह के संज्ञान में आया तो उन्होंने डीपीआरओ को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। डीपीआरओ अजय आनंद ने बताया कि पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया गया है।