{"_id":"5d73bec88ebc3e016025eb26","slug":"painful-death-of-newly-married-woman-burnt-by-fire-after-dispute-with-husband","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पति से विवाद के बाद आग से झुलस कर नवविवाहिता की दर्दनाक मौत, एक सोने की चेन और बाइक बनी वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति से विवाद के बाद आग से झुलस कर नवविवाहिता की दर्दनाक मौत, एक सोने की चेन और बाइक बनी वजह
Sat, 07 Sep 2019 08:00 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 07 Sep 2019 08:00 PM IST
विज्ञापन
नवविवाहिता अपने पति के साथ (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर के ललौली थाना क्षेत्र के कोरारी गांव में शुक्रवार शाम नवविवाहिता की आग से झुलसकर मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। तहरीर पर ससुराली पक्ष के पति समेत छह लोगों के दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। ससुराल वाले पति से विवाद के बाद आग लगाकर आत्महत्या बता रहे हैं।
बांदा जिले में कोतवाली देहात के पचनेही गांव निवासी रामरूप विश्वकर्मा की बेटी सोमल देवी (21) की शादी छह मई को थाना क्षेत्र के कोरारी गांव निवासी राहुल विश्वकर्मा से हुई थी। पिता रामरूप विश्वकर्मा ने बताया कि कोरारी गांव से कुछ लोगों का शाम को फोन आया कि उनकी बेटी की आग से जलकर मौत हो गई है। अन्य ग्रामीणों के साथ रात लगभग नौ बजे वह लोग कोरारी गांव पहुंचे।

मायके वालों ने गला दबाकर मारने के बाद जलाने का लगाया आरोप
बेटी के ससुर समरजीत मकान का ताला बंद कर दरवाजे पर बैठे थे। बेटी के बारे में पूछने पर वह ताला खोलकर अंदर ले गए। कमरे में बेटी का शव पड़ा था। वह बुरी तरह से झुलसी थी। रामरूप ने आरोप लगाया कि दामाद राहुल, ससुर समरजीत, चचिया ससुर चुन्नी, देवर अमित व रिश्तेदार बांदा के इंद्रानगर निवासी मइयादीन और उसकी पत्नी रानी देवी सोने की चेन और बाइक की मांग को लेकर बेटी को प्रताड़ित करते थे।
शादी के बाद पहली बार विदाई में ही बेटी ने आपबीती बताई थी। उसने समझा बुझाकर बेटी को भेजा था। आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने दहेज के चलते बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। उसके बाद आग लगाकर शव की पहचान मिटाने की कोशिश की है। पुलिस समरजीत को थाने लाई। समरजीत ने बताया कि किसी बात पर बेटे और बहू में विवाद हुआ था। बहू ने आग लगाकर आत्महत्या की है।
मौत से सोमल की मां श्यामसखी, बहन कोमल का हाल बेहाल दिखा। उसके चार भाई कुलदीप, नीरज, रोहित, मोहित भी मौजूद रहे हैं। पुलिस को तलाश में ससुराल पक्ष के चचिया ससुर चुन्नी विश्वकर्मा, देवर अमित उर्फ छोटा, पति राहुल विश्वकर्मा मौके पर नहीं मिले। एसओ केशव वर्मा ने बताया कि रामरूप की तहरीर पर ससुराली पक्ष के छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।