फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   paddy purchase centre

केंद्र का गोदाम भरा, खुले में जमा धान की बोरियां

Sat, 06 Feb 2021 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
paddy purchase centre
पुखरायां। कस्बे के मंडी स्थल गोदाम में धान क्रय केंद्र का गोदाम भरा होने के कारण धान की बोरियां खुले में जमा हैं। बरसात होने पर धान के भीगने का खतरा है। वहीं, अभी तौल जारी है। केंद्र प्रभारी परिवहन की समस्या बता रहे हैं। अभी तक 34,441 क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है। शुक्रवार को क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी होकर बरसात रुक गई।
विज्ञापन

पुखरायां मंडी स्थल में धान व मक्का क्रय केंद्र है। इसमें मक्का की खरीद बंद हो चुकी है, जबकि धान की खरीद अभी भी जारी है। गोदाम भरा होने के कारण धान की बोरियां गोदाम के बाहर खुले में जमा की जा रही हैं। तेज बरसात होने पर यह बोरियां भीग जाएंगी। वहीं, जो किसान ट्रैक्टर ट्राली में धान लेकर पहुंचे हैं, उनकी सुरक्षा का भी कोई इंतजाम नहीं है।
विज्ञापन

हालांकि हल्की बूंदाबांदी के बाद बरसात रुक जाने से अभी कोई नुकसान नहीं हुआ है। खरीद केंद्र प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि मक्का की खरीद बंद हो चुकी है। इसका परिवहन किया जा चुका है। धान की खरीद अभी चालू है। पांच किसानों का पंजीकरण है। तौल कराई जा रही है। अभी तक 767 किसानों से 34,441 क्विंटल धान खरीदा जा चुका है। गोदाम में जगह न होने के कारण बोरियां बाहर जमा कराई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन की समस्या होने के कारण धान को गोदाम नहीं भेजा जा सका। जो ट्रक आते हैं उनको लोड कराके भेजा जा रहा है। तिरपाल का इंतजाम है बरसात होने पर बोरियों को ढंक दिया जाएगा। किसान फिलहाल किसी समस्या से इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed