फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   PAC jawan's son went missing while playing outside the house, dead body found in septic tank

Kanpur News: घर के बाहर खेलते हुए लापता हुआ पीएसी जवान का बेटा, सेप्टिक टैंक में मिला शव

Thu, 27 Feb 2025 01:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
PAC jawan's son went missing while playing outside the house, dead body found in septic tank
सनिगवां में इसी निर्माणाधीन मकान के सीवर टैंक में डूबकर बच्चे की मौत हुई थी। - फोटो : संवाद
कानपुर।
विज्ञापन

चकेरी के सनिगवां में मंगलवार शाम घर के बाहर बच्चों के साथ खेलने के दौरान पीएसी के सिपाही का इकलौता बेटा अचानक लापता हो गया। तलाश के बाद भी चार साल के बेटे का पता न चलने पर परिजनों ने चकेरी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।

बुधवार तड़के इलाके के एक निर्माणाधीन मकान में बने सेप्टिक टैंक का ढक्कन खुला देखा तो पुलिस को संदेह हुआ। पंप लगवाकर पानी निकाला तो बच्चे का शव बरामद हो गया।
विज्ञापन


सनिगवां के गायत्रीनगर निवासी प्रवेश कुमार पीएसी में सिपाही हैं। वर्तमान में वाराणसी में तैनात है। उनकी पत्नी अंजली देवी ने बताया कि इकलौता बेटा अयांश मंगलवार शाम को घर के बाहर मोहल्ले के बच्चों के साथ छुपन-छुपाई खेल रहा था। अचानक वह लापता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी खोजबीन करने के बाद भी कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस ने गुमशुदगी दर्जकर बच्चे की तलाश शुरु की। बुधवार सुबह इलाके के लोग पड़ोस में रहने वाले एयरफोर्स कर्मी के निर्माणाधीन मकान में गए तो मकान का सेप्टिक टैंक खुला हुआ था। उसमें पानी भरा हुआ था।
लोगों ने बच्चे के डूबने की आशंका जताई तो एसीपी चकेरी एसएस रामटेके ने टैंक को खाली कराया गया। इस दौरान बच्चे का शव टैंक में ही बरामद हो गया। थाना प्रभारी संतोष शुक्ला ने बताया कि खेलने के दौरान बच्चा सीवर टैंक में गिर गया था। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।


दोनों भाइयों के बीच इकलौता बेटा था अयांश
पिता प्रवेश कुमार ने बताया कि उनके बड़े भाई पंकज की तीन बेटियां हैं और छोटे भाई प्रशांत की अभी शादी नहीं हुई है। दोनों भाइयों के बीच अयांश ही इकलौता बेटा था। वह घटना पर अफसोस जताते हुए कह रहे थे कि इतनी कम उम्र ने भगवान ने उनके बेटे को छीन लिया।



छह जून अयांश का जन्मदिन, इलाके में सन्नाटा

लोगों का कहना था कि अयांश रोजाना इलाके के बच्चों के साथ घर के बाहर ही खेलता था। उसे क्या पता था कि मंगलवार को वह आखिरी बार खेल पाएगा। पिता प्रवेश ने बताया कि अयांश का छह जून को जन्मदिन होता था। इस बाद वह पांच साल का हो जाता, लेकिन भगवान ने उनके परिवार की खुशियां छीन ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed