फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Outpost in charge arrested for taking bribe in Auraiya, Anti corruption team caught red handed

Auraiya: रिश्वत लेते चौकी प्रभारी गिरफ्तार! एंटी करप्शन टीम ने रंगेहाथ दबोचा, वादी से मांगे थे 10 हजार रुपये

Sat, 04 Feb 2023 10:08 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 04 Feb 2023 10:08 PM IST
सार

पशुक्रूरता के मामले में वादी से चार्जशीट लगाने के लिए चौकी प्रभारी ने दस हजार रुपये मांगे थे। इसकी शिकायत पीड़ित ने एंटी करप्शन टीम से की, जिस पर टीम ने उन्हें रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Outpost in charge arrested for taking bribe in Auraiya, Anti corruption team caught red handed
दरोगा सुरेश चंद्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में एंटी करप्शन टीम कानपुर ने 10 हजार की रिश्वत लेते हुए अटसू चौकी प्रभारी को रंगेहाथ पकड़ा है। टीम दरोगा को पकड़ कर कोतवाली लाई, जहां देर रात तक आरोपी दरोगा से पूछताछ चलती रही। पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली है।

विज्ञापन

घटना से पुलिस महकमे में खलबली मची हुई है। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र की अटसू चौकी क्षेत्र के ककरैया निवासी रामजी परिहार ने बताया कि उसने 17 दिसंबर 2022 को अजीतमल कोतवाली में ककरैया निवासी मदन गोपाल, ध्रुव व चार अज्ञात लोगों के खिलाफ पशुक्रूरता का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

इसमें अटसू चौकी इंचार्ज सुरेश चंद्र जांच कर रहे थे। बताया कि इस बीच उसे जानकारी मिली की जांच अधिकारी विपक्षी से मिलकर मामले में एफआर लगा रहे हैं। जबकि उसने पशुक्रूरता के संबंध में पुलिस को सभी साक्ष्य भी दिए थे। इसके बावजूद भी पुलिस मामला खत्म करने में जुटी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

वादी से मांगे थे 10 हजार रुपये
मामले में चार्जशीट लगाने के लिए चौकी प्रभारी ने 10 हजार रुपये की मांग की। उसके पास रुपयों की व्यवस्था नहीं थी। इस पर उसने एंटी करप्शन कानपुर थाना के अधिकारियों से संपर्क किया। एंटी करप्शन की टीम ने उसे पाउडर लगे 10 हजार रुपये दिए। शनिवार को रुपये देने अटसू पहुंचा।

एंटी करप्शन टीम ने किया गिरफ्तार
इसी बीच टीम के थाना प्रभारी अरविंद कुमार, जटाशंकर ने दरोगा को रंगेहाथ पकड़ लिया। एंटी करप्शन कानपुर थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि दरोगा को पकड़ने के लिए लखनऊ व कानपुर टीम शामिल थी। रामजी ने जो रुपये दरोगा सुरेश चंद्र को दिए थे।

एसपी बोलीं- विभागीय स्तर पर भी होगी जांच
वह उनके पास से बरामद हुए है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। एसपी चारु निगम ने बताया कि पशुक्रूरता के मामले में दरोगा द्वारा रिश्वत मांगने की बात सामने आई है। विभागीय स्तर पर भी जांच की जा रही है। दोषी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed