{"_id":"6add05c3448ee520f706ed6d","slug":"the-highest-number-of-buses-will-run-on-the-aligarh-route-auraiya-news-c-211-1-aur1024-153763-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: अलीगढ़ रूट पर दौड़ेंगीं सबसे अधिक बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: अलीगढ़ रूट पर दौड़ेंगीं सबसे अधिक बसें
विज्ञापन
औरैया। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की पीईटी परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन और परिवहन विभाग ने कमर कस ली है। इस बार जनपद के सबसे अधिक छात्र-छात्राओं का परीक्षा केंद्र पश्चिम दिशा की ओर गया है। इसमें अलीगढ़ को विशेष रूप से एक नया और प्रमुख रूट बनाया गया है। अभ्यर्थियों की भारी संख्या को देखते हुए परिवहन निगम ने पुख्ता इंतजाम किए हैं, ताकि परीक्षार्थियों को आवागमन में किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।
जिले के परीक्षार्थी अलीगढ़ के लिए सबसे अधिक रवाना होंगे। हालांकि शासन स्तर से इसके लिए कोई अलग या विशेष रूट मैप चार्ट जारी नहीं किया गया है, लेकिन डिपो प्रशासन ने अभ्यर्थियों की संख्या का अनुमान लगाते हुए अपनी आंतरिक व्यवस्था पूरी तरह तैयार कर ली है। परीक्षा के दिन कुल 67 बसों का बेड़ा संचालन में लगाया जाएगा। जिसमें से 64 बसें लगातार विभिन्न रूटों पर फर्राटा भरेंगी, जबकि किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए तीन बसों को रिजर्व में रखा गया है। छात्रों को समय पर परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के लिए बसों का संचालन रविवार सुबह करीब चार बजे से ही शुरू कर दिया जाएगा। परिवहन विभाग का प्रयास है कि परीक्षा शुरू होने से काफी पहले सभी परीक्षार्थी अपने गंतव्य तक सुरक्षित पहुंच जाएं।
कुल बसें - 67
चालक - 142
परिचालक - 152
रिजर्व बसें - 03
रूट पर बसों की संख्या - 64
वर्जन-- -
डिपो ने परीक्षा के मद्देनजर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। छात्रों की संख्या को ध्यान में रखते हुए पूरी योजना तैयार है। यदि किसी रूट पर यात्रियों या अभ्यर्थियों की संख्या अधिक पाई जाती है तो बसों के फेरे बढ़ा दिए जाएंगे ताकि किसी भी छात्र को परेशानी न हो। -अर्पणा मीनाक्षी, एआरएम, औरैया

वर्जन