फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Women danced to the beats of a DJ at Jhenjhi haldi mehndi ceremony.

Auraiya News: झेंझी की हल्दी-मेहंदी में डीजे की धुन पर थिरकीं महिलाएं

Sun, 25 Oct 2026 12:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Women danced to the beats of a DJ at Jhenjhi haldi mehndi ceremony.
फोटो-17-झेंसी की हल्दी मेंहदी की रस्म में मौजूद महिलाएं। स्रोत:आयोजक
अछल्दा। ब्लॉक के नगरिया गांव में दशहरे के बाद टेसू-झेंझी विवाह की पुरानी परंपरा आज भी उल्लास के साथ मनाई जा रही है। शुक्रवार की रात गांव में झेंझी की हल्दी और मेहंदी की रस्म धूमधाम से संपन्न हुई। इस दौरान लोकगीतों और बुंदेली गानों पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया।
विज्ञापन

गांव निवासी भूपेंद्र सिंह के पुत्र अंकित उर्फ गोलू के घर झेंझी की हल्दी और मेहंदी की रस्म रखी गई। घर के आंगन से लेकर गली तक लोकगीतों की मधुर गूंज सुनाई दी। गांव की महिलाओं और युवतियों ने दुल्हन की तरह सजी झेंझी को हल्दी लगाई। उन्होंने झेंझी के हाथों पर मेहंदी भी रचाई। इसके बाद सभी ने मंगल गीत गाते हुए झेंझी को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

रात बढ़ने के साथ ही पूरे माहौल में मस्ती और उत्साह घुल गया। तेज संगीत पर बुंदेली गाने बजने लगे तो महिलाएं खुद को रोक नहीं पाईं। उन्होंने जमकर नृत्य किया और खुशियां मनाईं। इस आयोजन में झेंझी नचाने की परंपरा सबसे आकर्षण का केंद्र रही। जब झेंझी को नचाया गया तो देखने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुजुर्गों ने इस परंपरा के गहरे महत्व को बताया। उन्होंने कहा कि यह केवल एक खेल नहीं है। यह अटूट प्रेम, फसल की खुशहाली और गांव की एकता का प्रतीक है। गांव के लोग हर साल इसी तरह टेशू-झेंझी का ब्याह रचाते हैं। इसका मुख्य उद्देश्य आने वाली पीढ़ी को अपनी पुरानी संस्कृति और जड़ों से जोड़े रखना है।

परिजनों ने जानकारी दी कि हल्दी रस्म के बाद पूर्णिमा के दिन टेसू झेंझी का विवाह होगा। यह विवाह भी बड़ी धूमधाम और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ किया जाएगा। ग्रामीणों ने आधुनिकता की चकाचौंध के बावजूद अपनी इस सांस्कृतिक विरासत को सहेज कर रखा है। यह परंपरा ग्रामीण जीवन का अभिन्न अंग है। मान्यता है कि टेसू झेंझी के ब्याह के बाद ही सहालग का दौर शुरू हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed