Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Out of six centers, procurement was found to be taking place at only one, the market director reprimanded

Kanpur News: छह केंद्रों में केवल एक पर होती मिली खरीद, मंडी निदेशक ने लगाई फटकार

Thu, 19 Nov 2026 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 19 Nov 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Out of six centers, procurement was found to be taking place at only one, the market director reprimanded
कानपुर देहात। अकबरपुर उप मंडी में धान खरीद के छह क्रय केंद्र बने हैं। हालांकि बुधवार दोपहर में राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के निदेशक जितेंद्र प्रताप सिंह ने औचक निरीक्षण किया तो यहां केवल एक क्रय केंद्र पर खरीद होते मिली। जबकि पांच क्रय केंद्र पर खरीद बंद थी। एक किसान ने सुबह से धान की तौल नहीं कराए जाने की शिकायत की। इस पर उन्होंने क्रय केंद्र प्रभारियों को फटकार लगाई। केंद्र प्रभारियों ने माफी मांगते हुए सभी क्रय केंद्र संचालित करने की बात कही।
विज्ञापन

श्रीअन्न और धान की सरकारी खरीद के लिए क्रय केंद्र बनाए गए हैं। हालांकि क्रय केंद्रों पर खरीद सुस्त है। हकीकत की पड़ताल करने के लिए बुधवार दोपहर एक बजे राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के निदेशक जितेंद्र प्रताप सिंह अकबरपुर उपमंडी पहुंच गए। यहां पांच क्रय केंद्र पर तौल बंद मिली। केवल एक क्रय केंद्र पर ही तौल होती मिली। इस पर निदेशक ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा सरकार की मंशा के अनुरूप काम नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

इधर, केंद्र पर मौजूद कटरा गांव के किसान अरूण कुमार ने कहा सुबह से मंडी में धान की तौल का इंतजार कर रहे हैं। इस पर मंडी निदेशक ने केंद्र प्रभारियों राजीव, सुभाष को फटकार लगाई। निदेशक के तल्ख तेवर देख क्रय केंद्र प्रभारियों ने माफी मांगते हुए कहा कि सभी छह क्रय केंद्र संचालित करेंगे। इसके साथ की कटरा के किसान की धान की तौल शुरू करा दी गई। मंडी निदेशक ने अनाज खरीद के अभिलेख भी देखे। छह क्रय केंद्रों पर कुल 17 किसानों से 100.84 मीट्रिक टन धान की खरीद पर उन्होंने असंतोष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, मंडी निदेशक के निरीक्षण की जानकारी पाकर जिला खरीद अधिकारी एडीएम वित्त एवं राजस्व दुष्यंत कुमार मौर्य व क्रय केंद्र प्रभारी दीपक भी मौके पर पहुंच गए। मंडी परिषद के निदेशक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अकबरपुर उपमंडी स्थल क्रय केंद्र प्रभारियों को सभी क्रय केंद्रों पर अनाज की खरीद करने के निर्देश दिए हैं। मौके पर एक किसान धान की तौल के लिए इंतजार करता मिला। इस पर तुरंत धान की तौल शुरू कराई गई। केवल एक केंद्र पर खरीद होते मिली जबकि पांच क्रय केंद्रों पर खरीद बंद थी। यह स्थिति कतई ठीक नहीं है। केंद्र प्रभारियों के माफी मांगने पर सुधार का अल्टीमेटम देकर चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed