फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   out of 13 nikay seats bjp loss 12 seats

इस जिले में साइकिल व हाथी की दौड़ मेें दबा कमल का फूल

Sat, 02 Dec 2017 01:57 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 02 Dec 2017 01:57 AM IST
विज्ञापन
out of 13 nikay seats bjp loss 12 seats
डेमो पिक
यूपी के हरदोई में जिले में 13 निकायों के लिए हुए चुनाव में मतदाताओं की राय जब मतपेटिकाओं से बाहर आई तो साइकिल व हाथी की दौड़ मेें कमल का फूल दब गया। निर्दलीय प्रत्याशियों ने खूब हनक दिखाई। 13 निकायों में 5 निर्दलीय, 4 सपा, 3 बसपा तो भाजपा के हिस्से में सिर्फ एक सीट आ सकी। 
विज्ञापन


शुक्रवार को हुई मतगणना के बाद परिणाम कुछ ऐसे आए कि राउंड दर राउंड परिणाम आने के बाद सबसे पहले मतगणना स्थल छोड़ने वालों में भाजपा समर्थक व प्रत्याशी ही रहे। हरदोई नगर पालिका में सपा प्रत्याशी सुख सागर मिश्रा मधुर ने भाजपा प्रत्याशी पारुल दीक्षित को 2416 के अंतराल से हराया। सपा प्रत्याशी मधुर को 24284 तो भाजपा प्रत्याशी पारुल दीक्षित को 21869 वोट मिले। शाहाबाद नगर पालिका में बसपा प्रत्याशी नसरीन बानो ने भाजपा प्रत्याशी मालश्री मिश्रा को 2050 वोटों से हराया।
विज्ञापन

out of 13 nikay seats bjp loss 12 seats
डेमो

नसरीन बानो को 18375 तो माल श्री मिश्रा को 16325 वोट मिले। बिलग्राम नगर पालिका परिषद में निर्दलीय प्रत्याशी हबीब अहमद ने राष्ट्रीय लोकदल प्रत्याशी मालती रमन को 1290 वोटों से हरा दिया। हबीब अहमद को 6227 वोट मिले तो वहीं मालती रमन के हिस्से में 4837 वोट आए। नगर पालिका परिषद संडीला में सपा के मो. रईस अंसारी ने भाजपा के प्रदीप कुमार जायसवाल को 4146 वोटों से हरा जीत हासिल कर ली। जबकि रईस अंसारी को 13693 वोट मिले तो प्रदीप जायसवाल को सिर्फ 9547 वोटों से ही संतोष करना पड़ा। इसी क्रम में नगर पालिका परिषद सांडी में सपा के बाबूराम ने निर्दलीय प्रत्याशी रीतू गुप्ता को 967 वोटों से हरा दिया। बाबूराम को 5147 तो रीतू गुप्ता को 4180 वोट मिले। 


पिहानी नगर पालिका में बसपा प्रत्याशी डा. साजिद ने कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. सईद को 1632 वोटों से हरा दिया। डॉ. साजिद को 4143 तो डॉ. सईद को 2511 वोट मिले।  वहीं मल्लावां नगर पालिका में निर्दलीय प्रत्याशी अंकित जायसवाल ने भाजपा प्रत्याशी सीमा मुंशी को 2871 वोटों से हराकर जीत दर्ज की। अंकित को 8506 तो सीमा मुंशी को 5635 वोट मिले। नगर पंचायत कछौना पतसेनी में निर्दलीय प्रत्याशी मीनू ने सपा प्रत्याशी जयराम को 2716 वोटों से हारा दिया। मीनू को 4098 तो जयराम को 1382 वोट मिले।

विज्ञापन

out of 13 nikay seats bjp loss 12 seats
डेमो पिक

गोपामऊ नगर पंचायत में निर्दलीय प्रत्याशी परवीन ने निर्दलीय प्रत्याशी मोहसीना को 236 वोटों से हरा दिया जबकि परवीन को 3225 तो मोहसिना को 2989 वोट मिले। पाली नगर पंचायत में पाली निर्दलीय प्रत्याशी दीपा ने सपा प्रत्याशी साफिया रिजवान को 901 वोटों से हरा दिया। दीपा को जनता ने 4439 वोट दिए तो शाफिया रिजवान को 3538 वोटों से संतोष करना पड़ा। माधौगंज नगर पंचायत में बसपा प्रत्याशी अनुराग मिश्रा ने निर्दलीय प्रत्याशी हनुमान प्रसाद अग्रवाल को 924 वोटों से हरा दिया।
 

अनुराग मिश्रा को 1960 तो हनुमान प्रसाद अग्रवाल को 1036 वोट मिले। बेनीगंज नगर पंचायत में भाजपा की सुशीला सीट बचाने में कामयाब रहीं। सुशीला को 1567 वोट मिले। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र कुमार गुप्ता को 408 वोटों से हरा दिया। सुरेंद्र को 1159 वोट मिले। नगर पंचायत कुरसठ में सपा प्रत्याशी कल्पना देवी ने निर्दलीय प्रत्याशी विद्या देवी को 40 वोटों से हरा दिया। कल्पना को 781 तो विद्या देवी को 741 वोट मिले। 

विज्ञापन

out of 13 nikay seats bjp loss 12 seats
डेमो पिक
किसके हिस्से में आई कितनी सीटें
सपा - 4
बसपा -3
भाजपा -1
निर्दलीय -5
कांग्रेस -0

कहां-कहां की जीतीं सीटें
सपा - हरदोई, सांडी, संडीला, कुरसठ
बसपा - शाहाबाद, माधौगंज, पिहानी
भाजपा - बेनीगंज
निर्दलीय -गोपामऊ, कछौना, मल्लावां, बिलग्राम, पाली,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed