फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   other

फतेहपुर के लिए, सीएम ने केंद्रीय मंत्री से ली राशन वितरण की जानकारी

Sun, 05 Apr 2020 10:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
other
मूसानगर (कानपुर देहात)। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने रविवार को फतेहपुर की सांसद एवं केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की। इसमें कोविड-19 के संक्रमण और प्रदेश सरकार की सहूलियतों की चर्चा की गई। साथ ही सीएम ने राशन वितरण के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

केंद्रीय ग्राम्य विकास राज्यमंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री में प्रदेश के सभी सांसद व केंद्रीय मंत्रियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोविड-19 की चर्चा कर रहे हैं। रविवार को मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से गरीबों के राशन वितरण की जानकारी ली। कहा कि जनता से संवाद करके उनकी समस्याओं को सुनें। मुख्यमंत्री ने कहा कि लॉकडाउन में ठेले वाले, रेहड़ी पल्लेदार, गुमटी, रिक्शा चालक दिहाड़ी मजदूरों को किसी तरह की दिक्कत न हो। इसलिए सरकार उनके बैंक खाते में 1000 रुपये पहुंचा रही है। मुख्यमंत्री ने इस लाभ से वंचित लोगों की सूची डीएम को प्रेषित करने की बात कही। केंद्रीय मंत्री ने बताया की लॉकडाउन सीमा समाप्त होते ही भीड़ एकत्र होने का खतरा हो सकता है। मुख्यमंत्री ने रोकथाम के लिए सुझाव भी मांगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed