फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Shyamlal Pal said, "Under BJP rule, neither workers are respected nor the public is heard."

औरैया: श्याम लाल पाल बोले- भाजपा शासन में न कार्यकर्ताओं का सम्मान, न आम जनता की सुनवाई

Sat, 12 Sep 2026 06:06 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: Shikha Pandey Updated Sat, 12 Sep 2026 06:06 PM IST
विज्ञापन
Shyamlal Pal said, "Under BJP rule, neither workers are respected nor the public is heard."
मंच पर मौजूद सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल - फोटो : अमर उजाला

भाजपा शासन में न कार्यकर्ताओं का सम्मान, न आम जनता की सुनवाई हो रही है। सरकार सविंधान के खिलाफ जा रही है। हर वर्ग परेशान है। यह बातें सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने आनेपुर के पास स्थित सांई गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं से कहीं। कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार में न तो सत्ता पक्ष के अपने लोगों का सम्मान हो रहा है और न ही आम जनता की कोई सुनवाई हो रही है।

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की जनता अब इस कुशासन से तंग आ चुकी और बदलाव चाहती है। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में राज्य की जनता समाजवादी पार्टी पर अपना पूर्ण विश्वास जताएगी और सपा पूर्ण बहुमत के साथ उत्तर प्रदेश में अपनी सरकार बनाएगी। प्रदेश में युवाओं से जुड़े मुद्दों को उठाते हुए कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में एक के बाद एक कई प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक हुए हैं। जब देश और प्रदेश का युवा अपने हक और पारदर्शी परीक्षा प्रणाली की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा तो सरकार ने उनकी आवाज सुनने के बजाय उन पर लाठियां बरसाईं और उन्हें जेलों में डाल दिया।
विज्ञापन


प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य में जिस तरह से गुंडई और अराजकता का माहौल है, वह किसी से छिपा नहीं है। आरोप लगाया कि महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के मामले में आज उत्तर प्रदेश देश में पहले स्थान पर पहुंच चुका है। अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं और आम नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी की नई कार्यकारिणी के गठन और घोषणा को प्रदेश अध्यक्ष ने इस विषय पर कुछ भी बोलने से परहेज किया और चुप्पी साध ली। इससे पहले श्यामलाल पाल के जनपद आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका फूल-मालाएं पहनाकर और ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह में सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम, सांसद जितेंद्र दोहरे, दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव, बिधूना विधायक रेखा वर्मा, पूर्व मंत्री विनोद यादव कक्का, पूर्व विधायक मदन सिंह गौतम, पूर्व विधायक रामजी शुक्ला, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुमन दिवाकर, लालजी शुक्ला, महेंद्र त्रिपाठी, ओके चौधरी, अमित यादव और शोभित यादव सहित भारी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed