फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   other

फतेहपुर में प्रेमी युगल ने लगाई फांसी

Mon, 16 Mar 2020 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
other
खागा। शादी की तैयारियों में लगे परिवार को यह पता नहीं था कि जिस बेटी की खुशियों के लिए शादी कर रहे हैं, वह ऐसा कदम उठा लेगी। बेटी की खुदकुशी से परिवार में कोहराम मच गया। ऐसा ही हाल युवक के घर का रहा। दोनों परिवारों के घटना से होश उड़े है। वह कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। युवक गुजरात के सूरत में स्टील की ग्रिल बनाने का काम करता है।
विज्ञापन

खागा के एक गांव का युवक होली पर घर आया था। उसके दो भाई व दो बहन हैं। एक बहन की शादी हो चुकी है। चौकीदार के घर में उसकी पत्नी, उसकी मां, तीन बेटियां और चार बेटे हैं। फांसी लगाकर जान देने वाली सबसे बड़ी बेटी थी। उसकी शादी छह मई को होनी थी। पुलिस की जांच के दौरान पता लगा कि शादी तय होने से युवती परेशान रहने लगी थी। मोहल्ले के लोगों की दोनों घरों में भीड़ लगी थी। युवती के कमरे से एक मोबाइल भी मिला है। उस मोबाइल पर लड़के से बातचीत भी होती थी। घरवालों ने मौत की सूचना पुलिस को नहीं दी थी। गांव के किसी व्यक्ति ने 112 नंबर में सूचना दी थी। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस मौके पर जांच करने पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed