फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Orphanage will be built again, The girls said just us get us to get the employment course done, JJ Act registr

फिर यतीम बनाएगा यतीमखाना: लड़कियां बोलीं- बस हमें...रोजगारपरक कोर्स करवा दें, जानिए पूरा मामला

Thu, 07 Sep 2023 06:37 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 07 Sep 2023 06:37 PM IST
सार

Kanpur: यतीमखाना कमेटी की ओर से जेजे एक्ट के पंजीकरण की मांग के लिए भेजे गए प्रस्ताव में कमी पाए जाने पर प्रशासन ने उन्हें वापस कर दिया है। महामंत्री अख्तर हुसैन अख्तर ने कहा कि, प्रस्ताव में कुछ कमी आई है।

विज्ञापन
Orphanage will be built again, The girls said just us get us to get the employment course done, JJ Act registr
कानपुर यतीमखाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमारी ख्वाहिश यही है कि, रोजगारपरक कोर्स हमें करवा दें। हम दो साल में यहां से चले जाएंगे। हमारी पांच बहनें हैं। अकेली मां है। आमदनी का कोई सहारा नहीं है। हमसे यहां से जाने के लिए कहा जा रहा है। ऐसा लग रहा है कि, हम यतीमों को फिर से यतीम बना दिया जाएगा।

विज्ञापन

यहां से निकलकर कहीं अच्छी जिंदगी जिएंगे इसलिए बीए की जगह हम नर्सिंग करने की मांग कर रहे हैं।  ये कहना है समरीन का और अन्य लड़कियों (फरीदा, चमन, मंतशा, सना परवीन, सानिया परवीन, फरहीन) का जो यतीमखाना में रह रही हैं।
विज्ञापन

इधर यतीमखाना कमेटी 18 वर्ष से ऊपर उम्र की लड़कियों को रखने से अब गुरेज कर रहा है। लड़कियों का कहना है कि, हर बार जब उन्होंने यतीमखाना से संबंधित शिकायत की तो माफीनामा उनसे दिलवा दिया गया। इस बार उन्होंने माफीनामा देने से इंकार कर दिया। पुलिस के सामने अपनी बात रखी। हालांकि उन्हें इसका कोई फर्क नहीं दिख रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतों की वजह से फिर रुक गया जेजे एक्ट रजिस्ट्रेशन
यतीमखाना कमेटी की ओर से जेजे एक्ट के पंजीकरण की मांग के लिए भेजे गए प्रस्ताव में कमी पाए जाने पर प्रशासन ने उन्हें वापस कर दिया है। महामंत्री अख्तर हुसैन अख्तर ने कहा कि, प्रस्ताव में कुछ कमी आई है। जिसे ठीक कर दोबारा भेजेंगे। इन दिनों जो शिकायतें की जा रही हैं।

प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश
वो भी एक कारण है कि, इस मामले में देरी हो रही है। दरअसल जेजे एक्ट के तहत पंजीकरण न होने पर प्रशासन ने मई में इसका संचालन बंद करा दिया था। यहां रह रहे बच्चों को उनके रिश्तेदारों को सौंप दिया गया था। प्रशासन ने पंजीकरण के मानकों के अनुसार प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिए थे।

इंफ्रास्ट्रक्चर और कुछ पेपर में कमी पाई गई है। जिसकी वजह से रजिस्ट्रेशन में देरी हो रही है।  -जयदीप सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed