फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Orai Road Accident Uncontrolled car entered the house on the highway two friends died high speed became reason

Orai Road Accident: हाईवे पर अनियंत्रित कार घर में घुसी, दो दोस्तों की मौत…तेज रफ्तार व बालू का ढेर बना वजह

Wed, 11 Dec 2024 02:04 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 11 Dec 2024 02:04 PM IST
सार

Orai News: चुर्खी रोड के पास कार अनियंत्रित होकर घर में घुस गई, जिसमें दो दोस्तों की मौत हो गई। हादसे की वजह तेज रफ्तार व हाईवे के किनारे पड़ा बालू का ढेर बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Orai Road Accident Uncontrolled car entered the house on the highway two friends died high speed became reason
Orai Road Accident - फोटो : amar ujala

विस्तार

उरई में शादी समारोह में शामिल होने आए कार सवार युवकों की हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसे का मुख्य कारण कर की तेज रफ्तार व हाईवे किनारे पड़े बालू का ढेर बताया गया है। जानकारी के अनुसार, जालौन कोतवाली क्षेत्र के कुठौंदा बुजुर्ग गांव निवासी यतेंद्र कुमार (24) अपने साथी अटरा कलां निवासी निशांत के साथ सोमवार को शहर कोतवाली क्षेत्र के जालौन रोड स्थित दिवोलिया रिसोर्ट में शादी समारोह में शामिल होने कार से आए थे।

विज्ञापन

रिश्तेदारों को छोड़ने के बाद जैसे ही वह चुर्खी रोड की ओर गए, तो अधिक रफ्तार होने से कार चला रहा यतेंद्र अपना संतुलन खो बैठा और कार पास ही स्थित एक घर में घुस गई। इससे यतेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि निशांत घायल हो गया। घटना से खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां गंभीर हालत होने पर उसे कानपुर रेफर कर दिया, जहां रात में इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed