फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Hyderabad-Gorakhpur Express will not be cancelled; it will run via a diverted route.

Jalaun News: रद्द नहीं होगी हैदराबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस, बदले मार्ग से चलेगी

Wed, 09 Sep 2026 01:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Hyderabad-Gorakhpur Express will not be cancelled; it will run via a diverted route.
उरई। झांसी स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर बैलास्ट-लेस ट्रैक निर्माण के चलते रद्द की गई हैदराबाद-गोरखपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस को लेकर रेल प्रशासन ने यात्रियों को राहत दी है। ट्रेन को अब पूरी तरह रद्द करने के बजाय परिवर्तित मार्ग से संचालित करने का निर्णय लिया गया है। इससे झांसी-कानपुर होकर यात्रा करने वाले यात्रियों को ट्रेन सेवा का विकल्प उपलब्ध रहेगा।
विज्ञापन

रेल प्रशासन के संशोधित कार्यक्रम के अनुसार ट्रेन नंबर हैदराबाद-गोरखपुर (07075) चरलापल्ली-गोरखपुर ((22075) साप्ताहिक एक्सप्रेस का संचालन 20 नवंबर से 25 दिसंबर तक छह फेरों के लिए परिवर्तित मार्ग से किया जाएगा। यह ट्रेन अब इटारसी-जबलपुर-ओहन-हरपालपुर-कानपुर सेंट्रल होकर चलेगी। पहले इन छह फेरों को निरस्त करने की सूचना जारी की गई थी।
विज्ञापन

इसी तरह वापसी में गोरखपुर-हैदराबाद (07076) व गोरखपुर-चरलापल्ली (22076) साप्ताहिक एक्सप्रेस 22 नवंबर से 27 दिसंबर तक छह फेरों में परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी। वापसी में ट्रेन कानपुर सेंट्रल-हरपालपुर-ओहन-जबलपुर-इटारसी होकर चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि झांसी स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर बैलास्ट-लेस ट्रैक का निर्माण कराया जाना है। इसी कार्य के कारण ट्रेन के संचालन को लेकर पहले निरस्तीकरण का निर्णय लिया गया था। अब यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेल प्रशासन ने निरस्तीकरण के स्थान पर मार्ग परिवर्तन कर ट्रेन चलाने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed