फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Yamuna stable, crops submerged due to salt surge

Jalaun News: यमुना स्थिर पर नून के उफान से फसलें जलमग्न

Wed, 09 Sep 2026 01:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Yamuna stable, crops submerged due to salt surge
फोटो - 08 कालपी क्षेत्र में यमुना को नाव से पार करते लोग। संवाद
कालपी। यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर के बीच मंगलवार दोपहर करीब 103.90 मीटर पर पानी स्थिर हो गया। इससे यमुना के तटवर्ती इलाकों में रहने वाले नागरिकों ने राहत की सांस ली है। हालांकि नून नदी का जलस्तर बढ़ने से आसपास के खेतों में पानी भर गया है और ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन


केंद्रीय जल आयोग कालपी केंद्र के प्रभारी रूपेश कुमार ने बताया कि सिंध नदी का पानी आने के कारण यमुना के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हुई थी। रविवार को यमुना का जलस्तर करीब 98.70 मीटर था, जबकि सोमवार को यह बढ़कर 102.67 मीटर से अधिक पहुंच गया। मंगलवार दोपहर जलस्तर 103.90 मीटर दर्ज किया गया और इसके बाद बढ़ोतरी थम गई।
विज्ञापन


यमुना का चेतावनी स्तर 107 मीटर और खतरे का लाल निशान 108 मीटर है। फिलहाल जलस्तर चेतावनी बिंदु से 3.10 मीटर नीचे है। जलस्तर स्थिर होने से तटवर्ती ग्रामीणों को कुछ राहत मिली है, लेकिन प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपजिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य ने बताया कि यमुना के तटवर्ती क्षेत्रों की बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया गया है। प्रशासनिक टीमों को लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बाढ़ की स्थिति बनने पर ग्रामीणों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

इधर, यमुना का जलस्तर बढ़ने के साथ नून नदी का पानी भी बढ़ गया है। नून नदी के आसपास किसानों की फसलें जलमग्न हो गई हैं। सोमवार शाम करीब तीन बजे से मांगरोल-पड़री रपटा के ऊपर से पानी बह रहा है। इससे ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हो गया है। यह मार्ग आसपास के गांवों के लिए प्रमुख संपर्क मार्ग है।


ग्रामीणों का कहना है कि रपटे पर प्रशासन की ओर से अभी नाव की व्यवस्था नहीं की गई है। हालांकि निवर्तमान ग्राम प्रधान पड़री की ओर से नाव की व्यवस्था कराई गई है, जिससे ग्रामीण रपटा पार कर रहे हैं। इधर, प्रशासन ने रपटे पर बैरिकेडिंग करा दी है, ताकि कोई ग्रामीण जान जोखिम में डालकर तेज बहाव के बीच से आवागमन न करें।

फोटो - 08 कालपी क्षेत्र में यमुना को नाव से पार करते लोग। संवाद

फोटो - 08 कालपी क्षेत्र में यमुना को नाव से पार करते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed