फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bulldozer used on temporary encroachments.

Jalaun News: अस्थायी अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

Wed, 09 Sep 2026 01:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Bulldozer used on temporary encroachments.
फोटो-16-अस्थाई अतिक्रमण ढहाती जेसीबी। संवाद
जालौन। छत्रसाल मैदान के पास अस्थाई रूप से अतिक्रमण कर बनाई गई दुकानों पर नगर पालिका का बुलडोजर गरजा। यहां बनाई गईं अस्थायी दुकानों पर बुलडोजर चलाकर हटा दिया गया।
विज्ञापन

औरैया रोड पर छत्रसाल मैदान के पास के बाहर सड़क पर एक हिस्सा खाली पड़ा हुआ था। पहले इस जगह पर कुछ लोगों ने कुर्सी लगाकर चाय, पान आदि बेचना शुरू किया। इसके बाद धीरे-धीरे अस्थायी रूप से अतिक्रमण कर लिया और टट्टर आदि लगाकर अपनी दुकानें सजा लीं। इसकी जानकारी एसडीएम व नगर पालिका को दी गई। इसके बाद एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार सतेंद्र गुप्ता, सदर लेखपाल वैभव त्रिपाठी, नगर पालिका आरआई अनूप कुमार, जेई प्रवीण कुमार जेसीबी व नगर पालिका कर्मचारियों को लेकर मौके पर पहुंच गए। जहां उन्होंने बुलडोजर चलवाकर अस्थाई रूप से किए गए अतिक्रमण का हटवा दिया। साथ ही निर्देश दिए कि आइंदा अतिक्रमण करने पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed